फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer's body found hanging from a tree

Kanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 25 Sep 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging from a tree
रनियां। थाना क्षेत्र के चिराना में एक जामुन के पेड़ पर बुधवार सुबह मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

रनियां थाना क्षेत्र के चिराना निवासी महेंद्र सिंह (45) पुत्र तेज सिंह रनियां स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह घर से पांच मीटर दूर उनका शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के साले विनोद सिंह ने बताया कि जीजा के बड़े भाई का एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वह बिना बताए घर से निकले थे। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने शव लटका देख तो परिजन को सूचना दी। अनहोनी पर पत्नी नीरज देवी, बेटे कुलदीप सिंह और सूरज सिंह बिलखते रहे। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed