{"_id":"6a296fc63ac366ff650de38f","slug":"laborer-loses-hand-and-leg-while-trying-to-alight-from-moving-train-condition-critical-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में मजदूर के हाथ-पैर कटे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ी भारी: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में मजदूर के हाथ-पैर कटे, हालत गंभीर
Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
सार
Etawah News: बलरई स्टेशन निकल जाने की आशंका में चलती ट्रेन से उतरते समय हादसा हुआ। मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-टूंडला पैसेंजर में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में मंगलवार देर शाम मजदूर एक हाथ और एक पैर कट गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव नगला लक्षी निवासी नेत्रपाल (32) इटावा में मजदूरी करने के बाद ट्रेन संख्या 64587 कानपुर-टूंडला पैसेंजर ट्रेन घर लौट रहा था।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान उसे झपकी लग गई। बताया गया कि जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ने पर उसे भ्रम हो गया कि बलरई स्टेशन निकल चुका है। स्टेशन छूट जाने की आशंका में नेत्रपाल ने घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे जा गिरा। हादसे में उसका एक हाथ और एक पैर कट गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े नेत्रपाल को गश्त कर रहे जीआरपी कांस्टेबल ने देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।