{"_id":"663d09714ad710b88206ee13","slug":"laborer-jumps-from-trolley-and-falls-under-tire-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-112297-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रॉली से उछलकर टायर के नीचे आया मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रॉली से उछलकर टायर के नीचे आया मजदूर, मौत
Thu, 09 May 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के कंचन निवादा में गुरुवार को साथियों संग भूसा लेने जा रहा मजदूर ट्रॉली से उछलकर टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद ट्रैक्टर चालक व साथी मजदूर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कंचन निवादा निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बोनी (28) पुत्र राम भरोसे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता राम भरोसे ने बताया कि छोटा बेटा दिलीप दिव्यांग है। अखिलेश ही परिवार की जिम्मेदारी संभाले था। गुरुवार सुबह वह गांव के ट्रैक्टर- मालिक व साथी मजदूरों के साथ भूसा लेने के लिए निकला था। गांव निवासी भूपराज के खेत में पहुंचने पर वह ट्रॉली से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजर जाने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर मालिक व साथी मजदूर ट्रैक्टर- ट्रॉली छोड़कर भाग निकले। पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर मां रानी देवी, पत्नी सोनी, बेटी संजना रोते- बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी, बिरूहन चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने फील्ड यूनिट की मदद से घटना स्थल की जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।