फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer dies in bull attack, had gone out in the morning in search of work, body sent for post-mortem

Kanpur: सांड़ के हमले में मजदूर की मौत, काम की तलाश में निकला था सुबह, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 21 Mar 2024 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 01:09 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में काम की तलाश में निकले मजदूर पर सांड ने हमला कर दिया। इसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Laborer dies in bull attack, had gone out in the morning in search of work, body sent for post-mortem
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार को काम की तलाश में निकले 45 वर्षीय मजदूर पर सांड़ ने हमला कर दिया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। रमईपुर के मजरे तेजीपुरवा गांव निवासी मजदूर हरीलाल पासवान छोटे भाई राजकुमार के साथ रहता था।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह वह काम की तलाश में पड़ोस के गांव घाटूखेड़ा पैदल जा रहा था। रास्ते में एक आवारा सांड़ ने मजदूर  पर हमला कर सिंघों से उठाकर कई बार पटक दिया। सांड़ ने हरीलाल के पेट मे सिंघ घुसेड़ दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से सांड़ को भगाने का प्रयास किया। इस पर सांड़ ने हमलावर होकर भीड़ को दौड़ा लिया, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने एक जुट होकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर मारकर सांड़ को भगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्यवाई
इसके बाद सांड़ खेतों की तरफ भाग निकला। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सांड़ को पकड़ने के लिए कैटिल कैचिंग दस्ते को जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed