फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laborer committed suicide in farrukhabad

Farrukhabad: पत्नी के मायके से नहीं आने पर क्षुब्ध मजदूर फंदे पर झूला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Jul 2023 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 07:04 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में पत्नी के मायके से नहीं आने पर मजदूर ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Laborer committed suicide in farrukhabad
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में पत्नी के मायके से नहीं आने से क्षुब्ध मजदूर में घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रमोद कुमार (38) मजदूरी करके परिवार को भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन


उसकी शादी कादरी गेट थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास की निवासी मनोरमा के साथ हुई थी। प्रमोद के 13 वर्ष का पुत्र अंकुल व 10 वर्ष की पुत्री खुशी है। कई माह पहले मनोरमा पुत्र व पुत्री को साथ लेकर मायके चली गई। प्रमोद के बुलाने पर भी वह वापस नहीं आ रही थी। एक जुलाई को प्रमोद ससुराल से पत्नी मनोरमा को बुलाने गया, लेकिन पत्नी व बच्चे वहां से वापस नहीं आए। प्रमोद घर चला आया और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

विज्ञापन

उसने रविवार की रात कमरे की चौखट में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह भाई राजीव ने प्रमोद को चाय पीने के लिए आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर राजीव कमरे के पास पहुंचा। उसने खिड़की से प्रमोद को फंदे पर लटका हुआ पाया। राजीव के चीखने पर परिजन आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। प्रमोद के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed