फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra murder case Three convicts to be sentenced today familys eyes on the court

कुशाग्र हत्याकांड: तीन दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा, परिवार की निगाहें अदालत पर, दोषियों के चेहरे पर खौफ

Thu, 22 Jan 2026 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

Kanpur News: कुशाग्र हत्याकांड में अपर जिला जज-11 की अदालत आज तीनों दोषियों ट्यूशन टीचर रविता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात और साथी आर्यन को सजा सुनाएगी। मंगलवार को कोर्ट ने इन्हें हत्या और साजिश का दोषी करार दिया था।

विज्ञापन
Kushagra murder case Three convicts to be sentenced today familys eyes on the court
Kushagra Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छात्र कुशाग्र कन्नौजिया हत्याकांड में दोषी करार दिए गए तीन आरोपियों को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी। अपर जिला जज-11 सुभाष सिंह की अदालत में सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। इस दौरान कुशाग्र के परिजन भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को अदालत ने ट्यूशन टीचर रविता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और उसके साथी आर्यन को हत्या का दोषी ठहराया था। अदालत ने माना कि तीनों ने साजिश के तहत कुशाग्र की हत्या की।

विज्ञापन



साथ ही, प्रभात शुक्ला और आर्यन को साक्ष्य मिटाने का भी दोषी माना गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में कुल 14 गवाह पेश किए गए थे। 13 जनवरी को अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2023 को हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र का कोचिंग जाते समय अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने शहरभर में गहरी प्रतिक्रिया पैदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed