फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra kidnapping murder case, All three accused handed over to police, story will be revealed in three days

कुशाग्र अपहरण हत्याकांड: पुलिस के सुपुर्द हुए तीनों आरोपी, तीन दिन की रिमांड में उठेगा कहानी से पर्दा

Sun, 05 Nov 2023 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Nov 2023 10:46 AM IST
सार

Kanpur News: हत्यारोपियों से सवाल दागने के लिए सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। तीनों को ले जाकर वारदात के दिन का पूरा सीन रिक्रिएट करवाया जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि प्रभात कैसे कुशाग्र को बातों में फंसाकर अपने घर लेकर पहुंचा ? वहां कुशाग्र को कैसे मारा?

विज्ञापन
Kushagra kidnapping murder case, All three accused handed over to police, story will be revealed in three days
आरोपियों को रिमांड पर लेने जेल पहुंची रायपुरवा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा के आचार्यनगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनौडिया के बेटे कुशाग्र के अपहरण, हत्या के मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों प्रभात शुक्ला, रचिता वत्स व शिवा गुप्ता की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है। रविवार सुबह नौ बजे तीनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।  इन तीन दिनों के दौरान पुलिस अपहरण, हत्याकांड में सभी आरोपियों की भूमिका से लेकर पूरी कहानी से पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन

दसवीं के छात्र कुशाग्र की 30 अक्तूबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। प्रकरण में पुलिस ने मुख्यारोपी प्रभात शुक्ला, उसकी प्रेमिका रचिता वत्स और शिवा गुप्ता को गिरफ्तार करके प्रभात के घर से कुशाग्र की लाश भी बरामद कर ली थी। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया, लेकिन कुछ सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस ने कोर्ट से तीनों की पांच दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी थी।

विज्ञापन

वारदात के दिन का पूरा सीन रिक्रिएट करवाया जाएगा
कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की। पुलिस तीनों को जेल से अपनी कस्टडी में सुबह नौ बजे लेकर उनका मेडिकल कराएगी। बुधवार सुबह नौ बजे आरोपियों को जेल में फिर से दाखिल करना होगा। आरोपियों से जिन अफसरों के नेतृत्व में पूछताछ होगी उनकी एक टीम का गठन किया गया है। हत्यारोपियों से सवाल दागने के लिए सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। तीनों को ले जाकर वारदात के दिन का पूरा सीन रिक्रिएट करवाया जाएगा।

तीन अफसरों की टीम करेगी पूछताछ
इससे पता चल सकेगा कि प्रभात कैसे कुशाग्र को बातों में फंसाकर अपने घर लेकर पहुंचा ? वहां कुशाग्र को कैसे मारा? इसके बाद पास के कमरे में मौजूद रचिता और शिवा से क्या बातें हुई? शव को कहां ठिकाने लगाना था ? और आगे का क्या प्लान था ? जैसे तमाम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। पूछताछ जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी की निगरानी में तीन अफसरों की टीम करेगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन

कुशाग्र के घर फिर फिंकवाया जाएगा पत्र
वहीं, कुशाग्र के परिजनों ने सीपी से फोन पर आरोपियों से उनका सामना कराने की मांग की, जिससे वह जान सकें कि जिसे उन्होंने बेटी की तरह माना था, उसी ने उनके बेटे की हत्या क्यों कर दी। वहीं, पुलिस शिवा को फिर से स्कूटी से अपार्टमेंट में ठीक उसी तरह से पत्र भेजने के लिए भेजेगी और इसके बाद पहले और नए फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

पत्र उसी पेन से लिखा गया है, इसकी जांच भी होगी
वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट में साफ हो सकेगा कि शिवा ही उस दिन पत्र फेंकने उनके घर गया था। अन्य आरोपियों के पूर्व के फुटेज के आधार पर नए फुटेज उसकी एंगल में तैयार कराए जाएंगे। फिरौती के पत्र की हैंडराइटिंग का मिलान भी होगा। प्रभात के घर से एक रजिस्टर व डॉट पेन मिला है। उसकी स्याही पत्र की लिखावट वाली स्याही से मिलती है। पत्र उसी पेन से लिखा गया है, इसकी जांच भी होगी। कुशाग्र को नशीला पदार्थ दिया था या नहीं ? यह भी पता किया जाएगा।

कुशाग्र की हत्या के बाद बनाया था वीडियो
कुशाग्र के अपहरण के बाद प्रभात के फोन की जांच की तो एक वीडियो मिला। वीडियो हत्या के बाद का है। इसमें कुशाग्र का रस्सी से गला कसा हुआ दिख रहा है। कुशाग्र का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा है। हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। वीडियो परिवार को भेजकर उन्हें उसके अपहरण का भरोसा दिलाकर उनसे फिरौती की रकम वसूलने का प्लान था। हत्यारोपियाें की काॅल डिटेल से भी अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed