फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Krishna's superb bowling restricted Chandigarh's first innings to 152

Kanpur News: कृष्णा की शानदार गेंदबाजी से चंडीगढ़ की पहली पारी 152 पर सिमटी

Sat, 13 Dec 2025 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Krishna's superb bowling restricted Chandigarh's first innings to 152
कानपुर। विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के तीन दिवसीय मैच में पहले दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ की पहली पारी 64.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। कर्नाटक के शिमोगा स्टेडियम में हुए मैच में यूपी के कृष्णा यादव ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम से वेदांश ने 45, ईशांत रावत ने 38 और शुभम ने 14 रन की पारियां खेलीं। वहीं यूपी से कृष्णा यादव ने 14 रन देकर चार विकेट झटके जबकि पृथ्वीराज सिंह और रितिज्ञ मलिक ने दो-दो और रुद्र शर्मा और दर्श यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


जवाब में उत्तर प्रदेश की शुरुआत मजबूत रही। ओपनर हितेश कुमार (33) और अयांश शानू ने टीम के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। चंडीगढ़ के गेंदबाज युवराज भारद्वाज ने हितेश को शिवांश चौधरी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने एक विकेट खोकर 23 ओवर में 60 रन बना लिए थे। मैदान पर अयांश शानू 18 और आरुष गुप्ता चार रन बनाकर डटे हुए हैं। दूसरे दिन यूपी का लक्ष्य पहले चंडीगढ़ के स्कोर की बराबरी करना और फिर मजबूत बढ़त बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed