फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kolkata flight starting after three years for 31 days

कानपुर: तीन साल बाद 31 दिनों के लिए शुरू हो रही कोलकाता फ्लाइट, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 12 Jul 2021 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jul 2021 12:58 AM IST
सार

तीन साल बाद दोबारा शुरू हो रही कोलकाता की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।

विज्ञापन
Kolkata flight starting after three years for 31 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर से कोलकाता के लिए 20 जुलाई से शुरू हो रही विमान सेवा का फिलहाल 31 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। इस दौरान उड़ान को मिलने वाला लोड और इससे हुई कमाई का आकलन करने के बाद विमानन कंपनी स्पाइस जेट फैसला लेगी कि इसे आगे बढ़ाया जाए या नहीं।
विज्ञापन


तीन साल बाद दोबारा शुरू हो रही कोलकाता की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। शेड्यूल को चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने अनुमति दे दी है। वर्ष-2018 में भी कानपुर से कोलकाता की फ्लाइट शुरू हुई थी।
विज्ञापन


बोइंग विमान में तकनीकी खामियों की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद दो बार विमानन कंपनी ने इसे चलाने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया पर किन्हीं वजहों से दोनों बार अनुमति नहीं मिल सकी। अब तीसरी बार 20 जुलाई से इस सेवा को शुरू कराने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रस्तावित शेड्यूल
कोलकाता से कानपुर के लिए दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगा
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट दोपहर दो बजे पहुंचेगा
कानपुर से कोलकाता के लिए दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगा
कोलकाता एयरपोर्ट पर शाम 4:30 बजे पहुंचेगा

नए साल में मिशन उड़ान से जुड़ेंगे कानपुर से ये शहर
चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की बिल्डिंग शुरू होने के बाद कानपुर से मिशन उड़ान के तहत कई शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू हो जाएगी।  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कानपुर-मथुरा-काशी की हवाई सेवा को मंजूरी दे दी गई है। विमानन कंपनी के अफसरों के अनुसार ये सेवाएं नए टर्मिनल के चालू होने के बाद ही शुरू होंगी। वहीं मिशन उड़ान के तहत चित्रकूट, अलीगढ़, श्रावस्ती और मुरादाबाद के लिए भी विमान सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed