{"_id":"5e2eb28d8ebc3e4b4f2290cd","slug":"knapur-son-brutally-murdered-his-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, वृद्धा के सिर को उसी साबड़ में टांगकर घर के बाहर घूमने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाज बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, वृद्धा के सिर को उसी साबड़ में टांगकर घर के बाहर घूमने लगा
Tue, 28 Jan 2020 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
नशेबाज बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के सजेती थानाक्षेत्र के कुवांखेड़ा गांव में सोमवार की दोपहर एक नशेबाज युवक ने अपनी मां को लोहे की साबड़ मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वृद्धा के सिर को उसी साबड़ में टांगकर घर के बाहर घूमने लगा। यह देख हड़कंप मच गया।
गांववालों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, थाने में आरोपी के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कुवांखेड़ा गांव निवासी स्व. शिवबली कोरी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रामखेलावन अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

जबकि, उसका छोटा बेटा रामकिशन (30) अपनी मां मुन्नी देवी (60) के साथ रहता था, वह ट्रैक्टर चालक है। उसकी शादी ग्राम दपसौरा थाना चांदपुर (फतेहपुर) निवासी माया के साथ हुई थी और चार बच्चे भी हैं। बड़े भाई रामखेलावन ने बताया कि रामकिशन शराब का लती है, जिसके चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर बच्चों संग मायके चली गई।
इधर, रामकिशन को शक था कि उसकी पत्नी मां की वजह से घर छोड़कर अपने मायके चली गई है। इसी बात को लेकर रामकिशन कुछ दिनों से तनाव में था। सोमवार की दोपहर उसने घर में अकेली मौजूद मुन्नी देवी को लोहे की साबड़ से काट डाला और उसकी गर्दन को उसी साबड़ में टांगने के बाद घर के बाहर घूमने लगा। यह देख गांव में हड़कंप मच गया।

बड़े भाई रामखेलावन ने पड़ोसियों की मदद से रामकिशन को काबू में करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसओ सजेती राकेश कुमार मौर्या और सीओ घाटमपुर रवि सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नशेबाज होने के साथ ही पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में था। बताया कि बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।