फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kisan Mela will be held in CSA after three years, the Vice Chancellor held a meeting with the officials

Kanpur: सीएसए में तीन साल बाद लगेगा किसान मेला, कुलपति ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जानें क्या रहेगा खास

Sat, 12 Aug 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

Kanpur News: किसान मेले में किसानों को औषधीय गुणों, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रश्नों का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
Kisan Mela will be held in CSA after three years, the Vice Chancellor held a meeting with the officials
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन साल बाद तीन दिवसीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 8 से 10 अक्तूबर को आयोजित होने वाले किसान मेले की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन

किसान मेले का आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य भवन के परिसर में किया जाएगा। समीक्षा बैठक में तय हुआ कि इस साल स्टॉल की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इस साल 86 स्टॉल लगाए जाएंगे। निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने बताया कि कोविड के चलते तीन सालों से किसान मेले का आयोजन नहीं हो सका।
विज्ञापन

मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से भी किसान मेले में पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि किसान मेले में किसानों को औषधीय गुणों, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रश्नों का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका अवलोकन कर सकेंगे किसान
साथ ही, सीएसए द्वारा संचालित 15 कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर संस्थानों, सरकारी संस्थाओं, एसपीओ एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा आधुनिक तकनीकों से तैयार की गई फल, सब्जी, धान, गेहूं,दलहन एवं तिलहन की उन्नत फसलों एवं बीजों तथा तकनीकियों का किसान अवलोकन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed