फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Killed his wife by hitting her with a cobweb

सिलबट्टे से कूंचकर पत्नी को मार डाला

Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Killed his wife by hitting her with a cobweb
शिवली। कोतवाली के रास्तपुर गांव में एक व्यक्ति ने गुरुवार को सिलबट्टे से कूंचकर पत्नी की हत्या कर दी। वह बाथरूम में कपड़े धो रही थी। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रास्तपुर में गुरुवार को रफीक का पत्नी साबरा बेगम से विवाद हो गया। वह बाथरूम में कपड़े धो रही थी। इस दौरान रफीक सिलबट्टा लेकर पहुंचा और उसके सिर में कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ ही देर में साबरा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर बच्चे बिलखने लगे। मृतका के चार बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

बड़े बेटे नफीस ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। नफीस ने पुलिस को बताया कि पिता शराब के लती हैं। इससे अक्सर मां से विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफीस घाटमपुर के साढ़ गोपालपुर में रहता है। मां भी उसी के साथ रहती थी। वह कुछ ही दिनों के लिए गांव आती थी। प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
देवर की पुत्री की शादी में गांव आई थी साबरा
शिवली। साबरा बेगम पति की शराब की लत से परेशान रहती थी। वह डेढ़ वर्ष से बड़े बेटे नफीस के साथ घाटमपुर के साढ़ गोपालपुर गांव में रहती थी। दो दिन पहले देवर फिरोज की बेटी की शादी में शामिल होने गांव आई थी।

गुरुवार को पति फिर शराब पीकर घर पहुंच गया। इससे दोनों में विवाद हो गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोग चर्चा करते रहे कि शायद मौत ही उसे यहां लेकर आई थी। अगर वह शादी में शामिल होने न आती तो घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed