फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidwai Nagar MLA met the relatives of the ballast trader in Gaholia village, gave assurance of justice

गहोलिया गांव में गिट्टी कारोबारी के परिजनों से मिले किदवई नगर विधायक, दिया न्याय का भरोसा

Tue, 21 Sep 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kidwai Nagar MLA met the relatives of the ballast trader in Gaholia village, gave assurance of justice
कानपुर देहात के गहोलिया गांव में मृतक के पिता को सांत्वना देते विधायक महेश त्रिवेदी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा। गहोलिया गांव में गिट्टी कारोबारी आशू तिवारी की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। सोमवार को कानपुर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने आशू के पिता व परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि परिजनों को न्याय मिले इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

गहोलिया में गिट्टी मौरंग कारोबारी आशू तिवारी उर्फ विमल (23) की हत्या के पांच दिन बीतने के बाद पुलिस की तीन टीमों के हाथ खाली है। आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के कुछ परिजनों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने से कारोबारी के परिजनों में नाराजगी है। सोमवार को गहोलिया गांव पहुंचे कानपुर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी से मृतक कारोबारी के पिता अवधेश तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात कही। विधायक ने मौके पर मौजूद एसओ रूरा से जानकारी ली। एसओ ने बताया कि टीमें कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं है, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मोबाइल का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भी घर से गायब हैं। इसकी वजह से गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल रही है। हालांकि प्रयास जारी है। विधायक ने मृतक के परिजनों को डीएम से मिलकर मामले की जांच तेज कराने का आश्वासन दिया। कहा कि न्याय के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।
उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, दोपहर बाद सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल गहोलिया गांव पहुंचा और मृतक कारोबारी के पिता अवधेश तिवारी से घटना की जानकारी ली।

परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, विस क्षेत्र प्रभारी महेश शुक्ला, मुन्ना यादव, रवींद्र यादव, शिशुपाल यादव, कैप्टन इंदरपाल व राजू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed