फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidwai Nagar and Kalpi road will become wide, Domanpur road will be built.

Kanpur News: किदवईनगर और कालपी रोड होगी चाैड़ी, डोमनपुर मार्ग बनेगा

Sat, 27 Sep 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kidwai Nagar and Kalpi road will become wide, Domanpur road will be built.
कानपुर। कालपी रोड, किदवईनगर रोड को पीडब्ल्यूडी चाैड़ा कराएगा। इसके साथ ही डोमनपुर-उन्नाव बार्डर रोड भी बनाएगा। शासन ने तीनों प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति के लिए व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के पास भेज दिया है। तीनों सड़कों की निर्माण लागत 86.54 करोड़ रुपये है। समिति ने इनमें से गोविंदनगर-किदवईनगर रोड चौड़ीकरण के लिए 21.21 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में नरवल मोड़ से डिफेंस कॉरिडोर, यशोदानगर बाईपास से पशुपतिनगर, शिवली रोड, बिठूर परियर मार्ग सहित पांच सड़कों का चौड़ीकरण करा रहा है। इसी तरह जरीबचौकी चौराहे से कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के भौंती मोड़ तक 9.7 किलोमीटर लंबी कालपी रोड, गोविंनदगर के नंदलाल चौराहे से बारादेवी होते हुए किदवईनगर चौराहा तक 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क चाैड़ी कराएगा। वहीं, डोमनपुर से 14 किलोमीटर दूर उन्नाव जिले की सीमा तक की सड़क बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इनमें से 14 मीटर चौड़े गोविंदनगर-किदवईनगर मार्ग को 23 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसी तरह डोमपुर मार्ग 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इनके निर्माण की अनुमानित लागत 86 करोड़ रुपये है। तीनों प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के माध्यम से शासन को भेजे गए थे। शासन ने भी इन पर सहमति जताते हुए वित्तीय स्वीकृति के लिए व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के पास तीनों फाइलें भेज दीं, वहां से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि गोविंदनगर-किदवईनगर मार्ग चौड़ीकरण के प्रस्ताव को ईएफसी ने स्वीकृति दे दी है। शासनादेश जारी होते ही टेंडर कराकर निर्माण कराया जाएगा। अन्य दोनों सड़कों के लिए भी जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
मार्ग का नाम लंबाई अनुमानित लागत
कालपी रोड 9.7 किलोमीटर 4,361.16 लाख रुपये
गोविंदनगर-किदवईनगर 3.5 किलोमीटर 2,121.27 लाख रुपये
डोमनपुर-उन्नाव बार्डर रोड 14.0 किलोमीटर 2,172.40 लाख रुपये
----------------------------------------------------------------------------
योग 27.2 किलोमीटर 8,654.83 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed