फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney transplant will start as soon as the license is received from the DG office.

Kanpur News: डीजी ऑफिस से लाइसेंस मिलते ही शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट

Mon, 09 Mar 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kidney transplant will start as soon as the license is received from the DG office.
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। शासन की ओर से गठित कमेटी ने निरीक्षण के बाद अपनी स्वीकृति की रिपोर्ट भी शासन में सौंप दी है। डीजी ऑफिस से लाइसेंस मिलते ही यहां किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नौ जनवरी को शासन की ओर से भेजी गई टीम में शामिल केजीएमयू के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव अरुण सोनकर, डॉ. आर एमएल आई एमएस के यूरोलॉजी विभाग से डॉ. ईश्वर राम धयाल और एसजीपीजीआई नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. नारायण प्रसाद ने निरीक्षण किया था। टीम ने सकारात्मक रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अब सिर्फ लाइसेंस मिलना ही बाकी है। यहां हर सप्ताह ओपीडी में 50 रोगी ऐसे आ रहे हैं जिन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। इसके लिए बाकायदा ओपीडी में ऐसे रोगियों की अब काउंसलिंग भी होने लगी है।
विज्ञापन

ओटी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट और वार्ड भी अलग से तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि अप्रैल में लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज गुलाटी ने बताया कि डीजी ऑफिस से अनुमति मिलते ही हम काम शुरू कर देंगे। ओपीडी में आने वाले हर दूसरे रोगी को डायलिसिस और चौथे रोगी को ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed