{"_id":"69e0f75453e03d049f07296c","slug":"kidney-scam-ot-manager-ali-carrying-a-25-000-reward-surrenders-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kidney Scam: 25 हजार का इनामी ओटी मैनेजर अली का समर्पण, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidney Scam: 25 हजार का इनामी ओटी मैनेजर अली का समर्पण, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Thu, 16 Apr 2026 08:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:21 PM IST
सार
Kanpur News: पकड़े गए आरोपियों ने अली के सर्जरी करने की जानकारी दी थी। कोर्ट ने अली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अली ने किया समर्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट मामले में ओटी मैनेजर फरार मुदस्सर अली सिद्दीकी ने गुरुवार को एसीजेएम सिक्स की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। किडनी ट्रांसप्लांट मामले में जेल गए आरोपियों ने जानकारी दी थी कि अली ही सर्जरी करता था। पुलिस की कई टीमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उसकी तलाश कर रही थीं।
केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल और मसवानपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, रोहित तिवारी, परवेज सैफी, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने रोहित तिवारी, मुदस्सर अली सिद्दीकी और डॉ. अफजल के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। जेल गए सभी आरोपियों का कहना था कि किडनी ट्रांसप्लांट मुदस्सर अली किया करता था।
उसको पकड़ने के लिए टीमें दिल्ली के उत्तमनगर स्थित फ्लैट गई थी जहां उसकी पत्नी ने अली के ओटी मैनेजर होने की जानकारी दी थी। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे मुदस्सर अली ने एसीजेएम सिक्स की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व परवेज सैफी और रोहित तिवारी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि ओटी मैनेजर मुदस्सर अली सिद्दीकी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसे जेल भेजा गया है। पुलिस उसका रिमांड लेगी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अफजल के डॉक्टर होने पर संदेह
पुलिस अधिकारी रोहित, अली के बाद अफजल के डॉक्टर होने पर संदेह जता रहे हैं। हालांकि वह अपने आप को जनरल फिजिशियन बताता था। उसकी क्लीनिक भी थी। पुलिस उसके खिलाफ जांच में जुट गई है। शिवम अग्रवाल के मोबाइल से अफजल और परवेज सैफी का वीडियो मिला था जिसमें दोनों नोटों की गड्डियों के साथ नजर आ रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. वैभव, अफजल, डॉ. अमित, नवीन पांडेय, भूपेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल हैं।