फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kidnapping of a teenager , then sold for 50 thousand, crossed the limits of brutality by forcibly marrying

UP Crime: किशोरी का अपहरण...फिर 50 हजार में बेचा, जबरन शादी कर हैवानियत की हदें पार, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 18 Jul 2023 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 08:56 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गायब किशोरी को पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवकों के साथ बैसुंधरा मार्ग से बरामद किया है। किशोरी को 50 हजार रुपये में कानपुर देहात के पुखरायां निवासी युवक को बेंच कर शादी कराई गई थी।

विज्ञापन
Kidnapping of a teenager , then sold for 50 thousand, crossed the limits of brutality by forcibly marrying
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में लापता किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस ने मानव तस्करी में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लापता किशोरी को पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवकों के साथ तलाश कर लिया। किशोरी को 50 हजार रुपये में कानपुर देहात के पुखरायां निवासी युवक के हाथों बेच कर शादी कराई गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजकर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। एक आरोपी का डीएनए परीक्षण भी कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि गांव से 17 मई 2022 को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पूजा सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ बैसुंधरा मोड़ पर कानपुर देहात के आंबेडकर नगर, पुखरायां निवासी धीरू वाल्मीक, उसकी दादी केशवती , चाचा जिले के सहायल निवासी अरूण, दादी की बहन ममता को किशोरी के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन केशवती को 50 हजार रुपये में बेचा
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मुफलिसी के कारण वह वह घर से 14 महीने पहले चली गई थी। इसी दौरान फफूंद चौराहे पर वह ममता से मिली। ममता के साथ उसके घर सहायल चली गई। यहीं पर वह उसके साथ रह रही थी। आरोप लगाया कि एक जुलाई को ममता ने अपनी बहन केशवती को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया।

आरोपियों ने कहा..किशोरियों को बेचकर कराते थे शादी
इसके बाद जबरन केशवती के पौत्र धीरू के साथ शादी करा दी गई थी। किशोरी का आरोप है कि धीरू उसके साथ बलात्कार करता था। सोमवार को पीड़िता को आरोपी कहीं और बेचने के लिए ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने स्वीकारा कि वह किशोरियों को बहला-फुसला कर ले जाते हैं और पैसे लेकर शादी करा देते हैं।

आरोपी नगर पालिका पुखरायां में संविदा सफाई कर्मी है
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि जब किशोरी लापता हुई थी तो पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी बरामदगी के बाद दुष्कर्म, मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। आरोपी धीरू नगर पालिका पुखरायां में संविदा सफाई कर्मी है।

सहायल में थी किशोरी, पुलिस को नहीं लगी भनक
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह 17 मई 2022 से ममता के पास सहायल में ही थी। कुछ दिन पहले ही उसकी शादी कराई गई है। सवाल यह है कि पुलिस भले ही लापता किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जाने का दावा कर रही है, मगर 14 महीनें से सहायल में होने के बाद भी पुलिस उसे नहीं खोज सकी।

मां-बाप के न होने की कही थी बात
ममता ने पुलिस हिरासत में बताया कि फफूंद चौराहे पर मिली किशोरी ने उसे बताया था कि उसके मातापिता नहीं है। दूसरी बिरादरी की होने के बाद भी वह उसके साथ रजामंदी पर चली गई। यहीं पर साथ रह रही थी। इसी बीच उसके घर बसाने के लिए अपनी बहन केशवती के पौत्र धीरू से उसकी शादी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed