फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapped two youths including a car, leaving one in Kanpur

कार समेत दो युवकों को किया अगवा, एक को कानपुर में छोड़ा

Sun, 27 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped two youths including a car, leaving one in Kanpur
घटना स्थल पर जांच करते कोतवाल तुलसीराम पांडेय। - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली के रनियां चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार ओवरटेक कर रोक ली। बाइक सवार दो बदमाश जबरन कार में बैठ गए और उसमें सवार दो युवकों को अगवा कर कानपुर की ओर ले गए। बदमाशों ने कार व एक युवक को कानपुर के बर्रा में छोड़ दिया। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि, दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी रामकिशोर द्विवेदी का बेटा शिवम (26) भाड़े पर अपनी चलाता है। पांच-छह दिन पूर्व सेरुआ गांव निवासी रवींद्र भदौरिया के साथ इंदौर गया था। वहां से दोनों मुंबई गए थे। शनिवार को कार से दोनों लौट रहे थे। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। दोपहर में बारा टोल प्लाजा पार करते ही पीछे से आए काली बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक कर कार रोक ली। इससे पहले कि शिवम कुछ समझ पाता दो बदमाश जबरन कार में घुस गए। एक बदमाश ने शिवम को पीछे की सीट पर धकेल दिया। इसके बाद कार चलाकर कानपुर की ओर भाग गए। जबकि, एक बदमाश बाइक लेकर पीछे से चला गया। घटनाक्रम को गांव के एक व्यक्ति ने देखा और शिवम के परिजनों को बताया। परिजनों ने रनियां चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में ही कोतवाल तुलसीराम पांडेय, बारा चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी, रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज देखी। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस टीम कानपुर रवाना हो गई। शाम को शिवम का फोन मां ममता के पास आया और उसने बताया कि बदमाश उसे कानपुर के बर्रा आठ में कार समेत छोड़ गए हैं। जबकि, साथी रवींद्र को ले गए हैं। पुलिस ने उसे कार समेत बरामद कर लिया। कोतवाल ने बताया कि शिवम ने बताया कि मुंबई से साथी रवींद्र व दो अन्य लोग साथ आए थे। अगवा रवींद्र के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर, बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें रनियां क्षेत्र से अपहृत किसी युवक की बरामदगी की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले शिवम की मां से हुई थी बात
फोन पर शिवम की मां ममता देवी से बात हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही वह अगवा हो गया। बेटे आदित्य के साथ चौकी पहुंची ममता ने पुलिस को बताया कि मुंबई से घर लौटते समय पुखरायां आने पर शिवम ने फोन पर बात की थी। उसने कुछ देर में ही घर पहुंचने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed