{"_id":"66a2134ca4716b27800dc41a","slug":"khel-ka-junoon-influencers-engaged-in-amar-ujala-campaign-will-encourage-children-from-rural-and-urban-areas-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेल का जुनून': अमर उजाला अभियान में जुटे इंफ्लूएंसर्स, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बच्चों को करेंगे प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खेल का जुनून': अमर उजाला अभियान में जुटे इंफ्लूएंसर्स, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बच्चों को करेंगे प्रोत्साहित
Thu, 25 Jul 2024 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:26 PM IST
सार
Kanpur News: अमर उजाला कार्यालय में खेल का जुनून का अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में इंफ्लूएंसर्स जुटे। ये सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में शामिल इंफ्लूएंसर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला “खेल का जुनून” अभियान के तहत मंगलवार को शहर के 50 से अधिक इंफ्लूएंसर्स ने अमर उजाला कार्यालय में बैठक की। तय किया कि वे लोग भी माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे, जिनके अंदर खेल, कला या अन्य प्रतिभाएं छिपी हैं। ये इंफ्लूएंसर्स खेल, खानपान, फिटनेस, डांस, फैशन जैसी कई तरह की गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। अमर उजाला कार्यालय में हुई बैठक में सोहिनी मुखर्जी, मनीष कुमार, केशव शर्मा, जीशान सिद्दीकी, शैलेश कुमार, यश मिश्रा, आशीष सिंह चौहान, रजत सिंह, सौरभ, राजेंद्र कुमार, अंकित द्विवेदी, अंकित कटियार, इंद्रप्रीत सिंह, सक्षम गुप्ता, मानस रंजन सिंह, नितिन गुप्ता, अर्पित, शिवांशी गुप्ता, नकुल मिश्रा, आर्यन राजपूत, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन