फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   khali silindro ko bharayee

खाली सिलिंडरों को भरवाएं ः डीएम

Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
khali silindro ko bharayee
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज/एल-3 कोविड अस्पताल में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। आक्सीजन प्रभारी डा. पीएन यादव ने बताया कि मौजूदा समय में डी-टाइप के 366, बी-टाइप के 240 सिलिंडर रनिंग में है।
विज्ञापन

सिलिंडरों को भरवाने के लिए नियमित हमीरपुर व कानपुर भेजा जा रहा है। डीएम ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि रिफलिंग के लिए जो सिलिंडर भेजे जा रहे हैं उनके सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाए। खाली सिलिंडरों को रोका न जाए। किसी भी दशा में आक्सीजन की कमी न होने पाए। प्रधानाचा र्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में 156 मरीज भर्ती हैं। इनमें 45 मरीज आईसीयू/एचडीयू में भर्ती हैं। चिकित्सक नियमित उपचार कर रहे हैं। दवाओं की कोई कमी नहीं है। डीएम ने कहा कि मरीजों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार नाश्ता-खाना दिया जाए। चिकित्सक वार्डों में राउंड कर मरीजों का हालचाल लेते रहे। आक्सीजन प्लांट निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में डा. एसके कौशल, डा. सुनील आर्या, डा. अभिषेक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed