अब खजांची बनेगा जेंटलमैन: नोटबंदी में जन्मा ये बच्चा सीखेगा ककहरा, अखिलेश उठाएंगे सारा बोझ, मां ने कही यह बात
नोटबंदी के दौरान जन्में खजांची नाथ का स्कूल में दाखिला हो गया है। मां सर्वेशा ने कहा कि सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेटे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। अब खजांची भी पढ़ लिखकर कुछ बनेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजांची नाथ की मां सर्वेशा खुशी से फूली नहीं समा रही है और हो भी क्यों न। उसके बेटे खजांची नाथ का स्कूल में दाखिला हो गया है। सोमवार को वह स्कूल भी गया। स्कूल से ककहरा सीख कर लौटा तो सर्वेशा ने उसे अपने सीने से लगा लिया। सर्वेशा ने कहा कि सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेटे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। अब खजांची भी पढ़ लिखकर कुछ बनेगा।
नोटबंदी के बाद पंजाब नेशनल बैंक झींझक के बाहर नोट बदलने के लिए लाइन में लगी सरदारपुरवा जोगीडेरा की सर्वेशा देवी ने दो दिसंबर 2016 को बच्चे को जन्म दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसे लखनऊ बुला कर आर्थिक सहायता दी थी। साथ ही नोटबंजी को लेकर बच्चे को खजांची नाम दिया था। इसके बाद से हर साल नोटबंदी के विरोध स्वरूप उसका जन्मदिन भी सपा मुखिया मनाते हैं।
नोटबंदी की लाइन में जन्म लेने पर मजबूर ‘खजांची’ अब बड़ा हो गया है, उसकी ग़रीबी उसके विकास में बाधा न बने, इसीलिए हमने उसकी पढ़ाई पूरी कराने की ज़िम्मेदारी ली है।
विज्ञापन विज्ञापन
शिक्षा की शक्ति से व्यक्तित्व की दूसरी शक्तियाँ जन्म लेती हैं। शैक्षिक सशक्तीकरण से बड़ा कोई अन्य सशक्तीकरण नहीं होता। pic.twitter.com/1t2OaBg1Fb— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 1, 2022
सर्वेशा ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद वह खजांची को लेकर सैफई (इटावा) गई थी। वहां बाबूजी (सपा मुखिया अखिलेश यादव) ने खजांची से बात की थी। खजांची से पूछा था कि क्या कर रहे हो। इसके बाद बाबूजी ने कहा कि खजांची नाथ का पढ़ाओ, खर्च हम देंगे। सर्वेशा ने बताया कि शनिवार को उसने कस्बा स्थित रामा इंटरनेशनल स्कूल में खजांची नाथ का प्ले ग्रुप में दाखिला कराया। 7200 सौ रुपये फीस जमा की। सोमवार को खजांची नाथ स्कूली बस से स्कूल गया। कक्षा में शिक्षिका अदिति ने उसे ककहरा पढ़ाया।
खजांची नाथ को पहले दिन स्कूल जाता और फिर पढ़कर लौटकर आता देख सर्वेशा फूली नहीं समा रही थी। स्कूल के निदेशक आकाश गुप्ता ने बताया कि अनंतपुर जोगीडेरा निवासी खजांची नाथ का दाखिला पीजी में हुआ है। खजांची की पढ़ाई में आर्थिक कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। वह भी हर संभव मदद करेंगे।
सपा मुखिया ने दिए थे दो मकान
नोटबंदी के दौरान जन्में खजांची नाथ के घर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे। तब उन्होंने खजांची के परिवार को विशेष तकनीकी से बने दो मकान दिए थे। इसमे एक मकान पैतृक गांव सरदारपुरवा जोगीडेरा व दूसरा ननिहाल अनंतपुर जोगीडेरा में है। अनंतपुर जोगीडेरा में खजांची नाथ रहता है।