फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keshav Prasad said People have made up their mind to make Samajwadi Party a party of extremists

UP: केशव प्रसाद बोले- जनता ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने का बनाया मन, वक्फ बिल पर कही ये बात

Fri, 11 Apr 2025 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:26 AM IST
सार

Kanpur News: डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। सपा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की बात करने का अधिकार खो चुकी है। वर्ष 2017 में पिछड़ों और दलितों की बदौलत प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी। लेकिन पिछड़ों और दलितों के ऊपर सबसे अधिक अत्याचार किए गए।

विज्ञापन
Keshav Prasad said People have made up their mind to make Samajwadi Party a party of extremists
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर आए उप मुख्यमंत्री केशप प्रसाद मौर्य ने वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि इस बिल से सबसे अधिक परेशानी समाजवादी पार्टी को ही है। सपा और कांग्रेस जैसे दल इस संवैधानिक कानून को असंवैधानिक बताने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बैठक के अंत में गांव चलो अभियान के अंतर्गत आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वार्ड 93 में लाभार्थियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी ने गरीबों, पिछड़े और दलितों के नाम पर गुमराह कर उनका वोट लिया है। अब भ्रष्टाचार से भरा गया धन बाहर लाया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापे पड़ने से भ्रष्टाचारी नेता परेशान हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस सरकार की तस्वीर देखें और वर्ष 2025 की तस्वीर देखें तो अंतर खुद समझ आ जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Keshav Prasad said People have made up their mind to make Samajwadi Party a party of extremists
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

जनता ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी बनाने का बनाया मन
उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों को मिल रहा है। वर्ष 2027 में वर्ष 2017 को दोहराएंगे। प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश में गुंडागर्दी को वापस नहीं आने देंगे। समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। सपा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की बात करने का अधिकार खो चुकी है। वर्ष 2017 में पिछड़ों और दलितों की बदौलत प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी। लेकिन पिछड़ों और दलितों के ऊपर सबसे अधिक अत्याचार किए गए।

Keshav Prasad said People have made up their mind to make Samajwadi Party a party of extremists
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
वार्ड 92 किदवई नगर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकतंत्र सेनानी पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ल, राजेंद्र त्रिपाठी, अशोक वर्मा, संतराम, इंद्रपाल भारती को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, स्वप्निल वरुण, सत्यदेव पचौरी, सुरेश अवस्थी ,अनूप अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed