फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesco action, 41 new and old electricity meters found in house, two JEs and one lineman suspended

केस्को की कार्रवाई: घर में मिले 41 नए और पुराने बिजली के मीटर, दो जेई व एक लाइनमैन निलंबित, चार के खिलाफ केस

Thu, 18 Jul 2024 11:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jul 2024 11:07 AM IST
सार

Kanpur News: मामले को गंभीरता से लेते हुए केस्को एमडी ने टेस्ट-तीन के जेई रामजीत राम, हैरिसगंज के जेई दिनेश कुमार बेलदार और टेस्ट-तीन के लाइनमैन विवेक को निलंबित कर दिया है। दोनों जेई मुख्यालय से संबद्ध किए गए हैं।

विज्ञापन
Kesco action, 41 new and old electricity meters found in house, two JEs and one lineman suspended
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी के विनोवाभावेनगर के एक घर में 41 नए और पुराने बिजली के मीटर बरामद होने पर केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर दो जेई व एक लाइनमैन काे निलंबित कर दिए गए। इसके साथ ही एमडी के आदेश पर केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बुधवार देर रात दोनों जेई, लाइनमैन, मीटर लगाने वाले कर्मचारी और मीटर बरामद होने वाले मकान मालिक के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

मीडिया प्रभारी ने बताया कि केस्को एमडी के निर्देश पर उन्होंने केसा के प्रवर्तन दल के प्रभारी हरिहर सिंह, जेई अमित कुमार और चकेरी पुलिस के साथ विनोवा भावेनगर निवासी प्रेम के घर पर छापेमारी की। उनके घर पर नए कनेक्शन के लिए मीटर लगाने का काम करने वाले अभिषेक किराए पर रहता था। छापे के दौरान अभिषेक के कमरे से टीम को 41 नए और पुराने मीटर मिले। इनमें से 31 मीटर सिंगल फेस, दो पुराने मीटर, नौ थ्री फेस सिक्योर व जीनस कंपनी के मीटर शामिल थे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक नेट मीटर भी था। सभी मीटर को केसा हाउस में जमा करा दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए केस्को एमडी ने टेस्ट-तीन के जेई रामजीत राम, हैरिसगंज के जेई दिनेश कुमार बेलदार और टेस्ट-तीन के लाइनमैन विवेक को निलंबित कर दिया है। दोनों जेई मुख्यालय से संबद्ध किए गए हैं। उनके खिलाफ स्थानांतरण करने की संस्तुति उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed