फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA Defeats Tarun Club on the Back of Adarsh's Double Century

Kanpur News: आदर्श के दोहरे शतक से केडीएमए ने तरुण क्लब को हराया

Sat, 11 Apr 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
KDMA Defeats Tarun Club on the Back of Adarsh's Double Century
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए पहले मैच में केडीएमए टीम ने तरुण क्लब को 165 रन से और दूसरे मैच में सरपदमपत सिंहानिया ने भारत क्लब को 24 रन से हराया। तीसरे मैच में इलेवन स्टार ने केस्को को आठ विकेट से और चौथे मैच में रोलैंड क्लब ने केजीएससी को तीन विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित साउथ ए मैदान पर हुए मैच में केडीएमए टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 385 रन बनाए। इसमें आदर्श सिंह ने 233 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। सुमित सिंह राठौर ने 60, वात्सल्य श्रीवास्तव ने 54 रन बनाए तो गेंदबाजी में ऋषभ भाटिया ने दो विकेट लिए। वहीं तरुण क्लब की पूरी टीम 35.5 ओवर में 220 रन पर आउट हो गई। टीम से पीयूष मिश्रा ने 89 रन बनाए तो गेंदबाजी में ऋषभ मिश्रा ने तीन, सतनाम सिंह व अभिनव ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए दूसरे मैच में सरपदमपत सिंहानिया टीम ने 40 ओवर में 289 रन बनाए। टीम से वंश निगम ने 89, शिवशंकर ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने तीन, देवेंद्र व मनु सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं भारत क्लब की पूरी टीम 39 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। टीम से त्रिभुवन दीक्षित ने 109 रन की शतकीय व देवेंद्र ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल सप्रू मैदान पर हुए तीसरे मैच में केस्को की टीम ने 26.5 ओवर में 120 रन बनाए। टीम से मयूर तिवारी ने 33 रन जोड़े तो गेंदबाजी में अर्पित पांडेय ने पांच और देवांश दुबे ने तीन विकेट लिए। वहीं इलेवन स्टार ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अर्पित पांडेय ने 82 रन बनाए। पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में केजीएससी ने 36.3 ओवर में 152 रन बनाए। टीम से आशुतोष यादव ने 54 रन बनाए तो गेंदबाजी में अर्जुन ने तीन विकेट लिए। वहीं रोलैंड क्लब ने 28.2 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। टीम से मनीष वर्मा ने 62 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुपम राजपूत ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed