फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA defeated Rovers Club by seven wickets to win the trophy.

Kanpur News: केडीएमए ने रोवर्स क्लब को सात विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

Sat, 31 Jan 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
KDMA defeated Rovers Club by seven wickets to win the trophy.
कानपुर। वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शुक्रवार को केडीएमए ने रोवर्स क्लब को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। मैच किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुआ।
विज्ञापन


रोवर्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 193 रन बनाए। टीम से अभिषेक यादव ने 46, देवांश ने 38, रोहित सिंह ने 30 और विकास यादव ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव गुप्ता और सतनाम सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं केडीएमए की टीम ने 28.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन


टीम से ऋषभ मिश्रा ने नाबाद 84 रन की पारी खेली, वहीं सुधांशु चौरसिया ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में जय शुक्ला ने दो और राहुल यादव ने एक विकेट हासिल किया। ऋषभ मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव मनीष मालवीय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed