फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA defeated Kanpur Cricketers by one wicket to win the trophy.

Kanpur News: केडीएमए ने कानपुर क्रिकेटर्स को एक विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

Sat, 28 Feb 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
KDMA defeated Kanpur Cricketers by one wicket to win the trophy.
कानपुर। नेशनल क्रिकेट क्लब के तृतीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर वी-गार्ड ट्रॉफी के फाइनल मैच में शुक्रवार को केडीएमए ने कानपुर क्रिकेटर्स को एक विकेट से हराया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 20 ओवर में 139 रन बनाए। टीम से सुनील त्रिपाठी ने 29, प्रशांत अवस्थी ने 28, समन्वय दीक्षित ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकुर ने तीन और अभिनव शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं केडीएमए ने 19.5 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


टीम से सुधांशु चौरसिया ने 38, अपराजित देव ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में चारु सोनकर, अशोक कुमार व शशांक अवस्थी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अंकुर को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सुधांशु चौरसिया और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सौरभ सिंह को स्व. सुरेंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. दीपक श्रीवास्तव, एसके सेठ ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी। संचालन दिनेश कटियार ने किया। मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सौरभ गुप्ता, संजय तिवारी, पीएस नेगी, सुनील सिंह, काली शंकर वाजपेयी, अमरनाथ सिंह, धनंजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed