{"_id":"699a1946394083734b0bb82f","slug":"kdma-and-cric-it-academy-registered-victories-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142134-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केडीएमए और क्रिक आईटी एकेडमी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केडीएमए और क्रिक आईटी एकेडमी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग में शनिवार को केडीएमए एकेडमी ने कपिल एकेडमी को छह विकेट से और क्रिक आईटी एकेडमी ने हेलिजर बार्डन एकेडमी को 40 रन से हराया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए मैच में कपिल एकेडमी ने 33.4 ओवर में 142 रन बनाए। टीम से आरव यादव ने 30, उन्मुक्त सिंह ने 25 व प्रिंस ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमृत, माधव ने तीन-तीन, दक्षराज ने दो व आयुष ने एक विकेट लिया। वहीं केडीएमए एकेडमी ने 31.5 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाकर मैच जीता। टीम से वीर सिंह ने नाबाद 73 व तनुष अवस्थी ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्कंद सेंगर ने दो व अथर्व ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच वीर सिंह को चुना गया।
काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में हुए दूसरे मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने 30 ओवर में 158 रन बनाए। टीम से देव ने 25, संकल्प ने 24 व शिवांश ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य यादव, अथर्व व विकास ने दो-दो व देवांश ने एक विकेट लिया। वहीं हेलिजर बार्डन एकेडमी की पूरी टीम 27.3 ओवर में 118 रन पर आउट हो गई। टीम से उत्कर्ष मिश्रा ने 46 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में युवराज सिंह व एस सिंह ने तीन, कुबेर तिवारी दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच युवराज सिंह को चुना गया।