फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA operated five bulldozers simultaneously, vacated land worth Rs 20 crores, Former councilor had taken posse

कानपुर: केडीए ने एक साथ चलाए पांच बुलडोजर, 20 करोड़ की जमीन खाली कराई, पूर्व पार्षद ने कर रखा था कब्जा

Sun, 17 Sep 2023 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 02:55 PM IST
सार

Kanpur News: केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि गुजैनी थाने से केडीएमए स्कूल रोड पर सब्जी मंडी के पास पूर्व पार्षद पंगु यादव ने विकास प्राधिकरण की करीब 10,000 वार्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
KDA operated five bulldozers simultaneously, vacated land worth Rs 20 crores, Former councilor had taken posse
बुलडोजर चलाकर जमीन खाली कराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन रविवार को केडीए ने बर्रा 8 में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण के रास्ते में गुजैनी पुलिस और पीएसी के सहयोग से सुबह 11:30 बजे एक साथ पांच बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।  एक घंटे में ही 25 कच्ची पक्की दुकानें तोड़ी। समाचार लिखते समय अभियान जारी था।

विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व कर रहे केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि गुजैनी थाने से केडीएमए स्कूल रोड पर सब्जी मंडी के पास पूर्व पार्षद पंगु यादव ने विकास प्राधिकरण की करीब 10,000 वार्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। वहां पक्की दुकानें और टट्टर लगवा कर किराए में उठा दिए थे। इस प्रकार व्यवसायिक गतिविधियां कर हर महीने लाखों रुपए किराया वसूलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed