फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA launched a campaign, sealed 29 illegal constructions including apartments

केडीए ने चलाया अभियान: अपार्टमेंट सहित 29 अवैध निर्माण सील, प्राधिकरण की एक दिन में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई

Sun, 02 Jun 2024 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2024 08:40 PM IST
सार

Kanpur News: केडीए ने अभियान चलाकर शहर में 29 अवैध निर्माण सील किए हैं। केडीए की यह एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन
KDA launched a campaign, sealed 29 illegal constructions including apartments
केडीए ने अभियान चलाकर सील किए अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव खत्म होते ही रविवार को केडीए ने ताबड़तोड़ अभियान चलाकर 29 अवैध निर्माण सील कर दिए। इनमें से 20 निर्माण कोपरगंज क्षेत्र में ही हो रहे थे। इसे प्राधिकरण की अब तक की एक दिन में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। बिना नक्शे के हो रहे अवैध निर्माणों में अभियंताओं और सुपरवाइजरों की मिलीभगत की आशंका है। यह कार्रवाई प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर जोन-1 के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक अभियंता जेएन पांडेय, शैलेंद्र सिंह, अवर अभियंता सीबी पांडेय, प्रवीण शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


यहां हुई कार्रवाई
जाजमऊ एफ-ब्लाॅक स्थित परिसर संख्या-22 में मोहम्मद जुहैब अख्तर का निर्माण। सिविल लाइंस स्थित परिसर संख्या-15/250 बी में वैभव गुप्ता, परिसर संख्या-15/250ए में अरविंद गुप्ता व एसगुप्ता, कृष्णापुरम में परिसर संख्या-एक्स-1-एस-14 में सुशील कुमार विश्वकर्मा, बिरहाना रोड दवा मार्केट स्थित परिसर संख्या-59/13 में राजेश महेश्वरी आदि के अवैध निर्माण सील किए। कोपरगंज स्थित परिसर संख्या-80/80, परिसर संख्या-80/71 पार्ट गंगा आयल मिल में मोहम्मद अब्दुल शफीक आदि की तरफ से कराए जा रहे 20 अवैध निर्माण सील किए गए। सिंहपुर कछार स्थित आराजी संख्या-788 में महेंद्र सिंह, वनखंडेश्वर मंदिर सिंहपुर चौराहा से मंधना रोड पर अक्षय मिश्रा, नारामऊ कछार जीटी रोड स्थित न्यू हाईवे सिटी ब्लाॅक बी के परिसर संख्या-201 में चंद्रमणि त्रिपाठी और कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के बगल में राजीव गुप्ता की तरफ से कराए जा रहे अवैध निर्माण सील किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed