फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA Crystal Parking contract cancelled, now new tender, bidding till 11 August, base price kept at 96 lakhs

Kanpur: केडीए क्रिस्टल पार्किंग का ठेका निरस्त, अब नए टेंडर…बोली 11 अगस्त तक, 96 लाख रखा गया है बेस प्राइज

Fri, 02 Aug 2024 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Aug 2024 09:16 AM IST
सार

Kanpur News: केडीए क्रिस्टल पार्किंग के ठेकेदार ने नियमानुसार ठेके का नवीनीकरण नहीं कराया। इसलिए एक साल की अवधि पूरी होने के बाद ठेका खत्म हो गया था। नए सिरे से टेंडर कराए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
KDA Crystal Parking contract cancelled, now new tender, bidding till 11 August, base price kept at 96 lakhs
परेड स्थित केडीए क्रिस्टल मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केडीए ने नवीन मार्केट के सामने स्थित क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 11 अगस्त को दोपहर तक बोली लगाई जा सकती है। बेस प्राइज 96 लाख रुपये रखा गया है। इच्छुक लोग 9.60 लाख रुपये जमा कर ऑनलाइन नीलामी में शामिल हो सकते हैं। इस चार मंजिला पार्किंग में 430 चार पहिया और 130 दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

केडीए ने पिछले साल जनवरी में टेंडर का बेस प्राइज 59 लाख रुपये सालाना रखा था। ठेका तीन साल का था, जिसमें शर्त थी कि ठेकेदार हर साल 10 प्रतिशत धन बढ़ाकर केडीए के खाते में जमा करेगा। केडीए के अधिकारियों ने बताया कि यह पार्किंग मेसर्स अजीत सिंह यादव को आवंटित हुई थी। उन्होंने एक साल पूरा होने के बाद केडीए को पत्र दिया कि वह 10 प्रतिशत धनराशि बढ़ाने में असमर्थ हैं। इसलिए जितनी धनराशि में ठेका मिला था।
विज्ञापन

उतने में ही चलाने का नवीनीकरण किया जाए। केडीए ने उनके आग्रह को अस्वीकार करते हुए ठेका निरस्त कर दिया। नए सिरे से टेंडर कराने का फैसला हुआ, तब तक चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी। इसलिए उक्त ठेकेदार को ही नए सिरे से ठेका होने तक पार्किंग चलाने को दी गई। 28 जुलाई को केडीए ने नए सिरे से ई-टेंडर जारी किया। टेंडर में शामिल होने और बोली लगाने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केडीए क्रिस्टल पार्किंग के ठेकेदार ने नियमानुसार ठेके का नवीनीकरण नहीं कराया। इसलिए एक साल की अवधि पूरी होने के बाद ठेका खत्म हो गया था। नए सिरे से टेंडर कराए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed