{"_id":"6a6bb66bf2ca40b3650410db","slug":"kda-approves-kanpurs-first-five-star-hotel-tourism-industry-set-to-gain-momentum-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1604777-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर में पहले पांच सितारा होटल को केडीए ने दी मंजूरी, पर्यटन उद्योग पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर में पहले पांच सितारा होटल को केडीए ने दी मंजूरी, पर्यटन उद्योग पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। महानगर में पहले पांच सितारा होटल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ताज होटल परियोजना के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। पांच सितारा होटल के लिए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) से अनुबंध करने वाले जेके अर्बनस्केप्स डेवलेपर्स (जेके ग्रुप) के अनुसार निर्माण कार्य सावन के महीने में ही शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना को पूरा करने की अवधि अधिकतम तीन साल निर्धारित की गई है।
केडीए द्वारा आयोजित कानपुर इन्वेस्टर्स मीट-2023 में जेके अर्बन स्केप्स डेवलपर्स ने 1800 करोड़ रुपये से टाउनशिप और अन्य विकास कार्यों के लिए निवेश का एमओयू किया था। जून 2024 में आईएचसीएल से जेके ग्रुप ने ताज होटल के निर्माण के लिए अनुबंध किया था। कालपी रोड पर कमला क्लब के बगल में 6.6 एकड़ जमीन में 800 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस होटल की बिल्डिंग के नक्शे का मामला केडीए में अटक गया था। तकरीबन दो साल बाद 28 जुलाई को केडीए ने भवन निर्माण के लिए स्वीकृत पत्र जारी कर दिया।
पर्यावरण मानकों के पालन की हिदायत
केडीए ने कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्यूपेंसी की अनुमति मिलने के बाद ही होटल का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
200 कमरों का होगा होटल, 500 लोगों को रोजगार
जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय दुबे ने बताया कि ताज ग्रुप के मानकों और वास्तुशिल्प के अनुसार 200 कमरों का होटल बनाया जाएगा। होटल परिसर में 3205 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का हरित क्षेत्र होगा। होटल से 500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। महानगर के विकास के साथ ही यहां के पर्यटन उद्योग को गति देने का प्रतीक यह होटल बनेगा। सावन माह में ही निर्माण कार्य शुरू करा कर ढाई से तीन साल में परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्जन-- -
बिल्डिंग बाइलॉज और टूरिज्म पॉलिसी के तहत पांच सितारा और तीन सितारा होटल के दो नक्शे स्वीकृत किए गए हैं। केडीए के प्रावधान के अनुसार अब निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है। - अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए

वर्जन