{"_id":"6a875146298a729f1205ad97","slug":"kasturbas-daughters-created-history-in-archery-securing-third-place-in-the-state-level-competition-kanpur-news-c-220-1-ka21001-147666-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीरंदाजी में कस्तूरबा की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तरीय मुकाबले में पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीरंदाजी में कस्तूरबा की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रदेश स्तरीय मुकाबले में पाया तीसरा स्थान
Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में संचालित एक मात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। उन्होंने पहली बार प्रतियोगिता में शामिल होते हुए 12 पदक हासिल किए। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाली अंडर-14 रिकर्व वर्ग की खिलाड़ी रजनी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित स्टेडियम में 17 से 19 अगस्त तक राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अरुणेश सिंह ने बताया कि जिले से 20 सदस्यीय बालिका टीम ने पहली बार प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में 12 पदक अपने नाम किए हैं। बताया कि अंडर 14 रिकर्व कैटेगरी में खुशी, अनन्या, काजल और रजनी ने शानदार खेल दिखाते हुए चार स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि अंडर-17 रिकर्व कैटेगरी में कीर्ति, अंशिका और नेहा ने चार रजत पदक व पिंकी, रोशनी, रमा व प्रांशी ने चार कांस्य पदक हासिल किए हैं।
वहीं, अंडर-14 के इंडियन राउंड में पारुल, चांदनी, निशा और कल्पना ने चार कांस्य पदक हासिल किए। सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सभी विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि केजीबीवी की बालिकाओं ने पहली बार प्रतिभाग कर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान पर प्राप्त किया है। यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। जबकि एक बालिका का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कहा कि टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए साथ में जिला समन्वयक के अलावा कोच निधि सचान, विशेषज्ञ अभिषेक कुमार, प्रभारी वार्डन रंजीता भारद्वाज और प्रधानाचार्य रूमा देवी मौजूद रहीं।