{"_id":"5e48e1ed8ebc3ee5a05cc35f","slug":"kashi-mahakal-express-will-offer-sightseeing-tours-irctc-has-decided-tour-packages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्शनीय स्थलों की भी सैर कराएगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शनीय स्थलों की भी सैर कराएगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज
Sun, 16 Feb 2020 12:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस (वाराणसी से इंदौर वाया कानपुर) दर्शनीय स्थलों की भी सैर कराएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने टूर पैकेज जारी किए हैं। इसमें दर्शनीय स्थलों तक जाने-लौटने, खाने-पीने और ठहरने का पैकेज शामिल है।
इसमें ठहरने के लिए वातानुकूलित होटल और घूमने के लिए वातानुकूलित वाहन उपलब्ध होंगे। 20 फरवरी से ट्रेन के नियमित संचालन के बाद आईआरसीटीसी बुकिंग और समय की जानकारी देगा। पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टूर पैकेज के रेट
- उज्जैन-ओंकारेश्वर दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 9420 रुपये देने होंगे। सोमवार और बुधवार को यह पैकेज मिलेगा। इसमें दो रात और तीन दिनों में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, काल भैरव मंदिर, राम मंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन शामिल हैं।
- उज्जैन-ओंकारेश्वर-माहेश्वर-इंदौर दर्शन का पैकेज शुक्रवार को शुरू होगा। इस तीन रात और चार दिनों के पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 12450 रुपये लगेंगे। इसमें इंदौर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, माहेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट और शिव मंदिर, उज्जैन में काल भैरव मंदिर, राम मंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन शामिल हैं।

- भोपाल-सांची-भीमबेटका-उज्जैन दर्शन का पैकेज शुक्रवार को मिलेगा। तीन रात और चार दिनों के इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 14950 रुपये लगेंगे। इसके तहत भोपाल, सांची स्तूप, भीमबेटका, रॉक पेंटिंग, काल भैरव मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन होंगे।
- भोपाल-सांची-भीमबेटका दर्शन पैकेज सोमवार को शुरू होगा। दो रात और तीन दिनों के लिए प्रति व्यक्ति मूल्य 8480 रुपये है। इसमें भोपाल, सांची स्तूप, भीमबेटका रॉक पेंटिंग के दर्शन शामिल हैं।
- काशी दर्शन का पैकेज शनिवर को शुरू होगा। एक रात दो दिन के इस पैकेज का मूल्य 6010 रुपये है। इसमें वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती का दर्शन शामिल है। दो रात तीन दिनों का पैकेज मंगलवार को शुरू होगा। इसका मूल्य 8110 रुपये है। इसमें सारनाथ का दर्शन भी मिलेगा।

- काशी-प्रयाग दर्शन के दो रात तीन दिनों का मूल्य 10050 रुपये है। मंगलवार को शुरू इस टूर में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती, सारनाथ, प्रयागराज में संगम और हनुमान मंदिर का दर्शन मिलेगा।
- काशी-प्रयाग-अयोध्या दर्शन का टूर शनिवार को शुरू होगा। तीन रात और चार दिनों के इस पैकेज के लिए 14770 रुपये लगेंगे। इसमें वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती, सारनाथ, प्रयागराज में संगम और हनुमान मंदिर, श्रृंगवेरपुर, अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन शामिल हैं। इसका एक पैकेज गुरुवार को भी शुरू होगा।