फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kashi faction victorious in the textile committee

कपड़ा कमेटी चुनाव में काशी गुट फिर विजयी

Sun, 27 Sep 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kashi faction victorious in the textile committee
कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में फिर से काशी गुट का वर्चस्व रहा है। काशी गुट के 12, सागरी गुट के आठ और गुलाटी गुट के तीन प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव में तीनों गुटों के मुखिया काशी प्रसाद शर्मा, चरनजीत सिंह सागरी और वीरेंद्र गुलाटी ने जीत हासिल की। खास बात यह कि चुनाव मैदान में अपना-अपना गुट लेकर उतरे गुट के मुखिया अब मिल कर कमेटी चलाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव 24 सितंबर को हुए थे। वोटों की गिनती शनिवार देर रात समाप्त हुई। चुनाव में कुल 1463 वोट पड़े थे। इनमें 58 फर्जी पाए गए। सही पाए 1405 वोटों में काशी गुट सबसे आगे रहा। मतगणना के दौरान कमेटी के चार सदस्यों ने फर्जी पाए गए 48 वोटों पर सवाल खड़े कर दिए जिससे मतगणना करीब डेढ़ घंटा बाधित हुई।
विज्ञापन


बाद में इनकी आपत्ति खारिज कर दी गई। चुने गए 23 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बाद में सर्व सम्मति में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक प्रधान सचिव, एक सचिव, एक संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बाकी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कमेटी के रूप काम करेंगे। इनका चयन 15 दिन में बैठक बुलाकर किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार तुलस्यान ने बताया कि रविवार को कमेटी की वार्षिक आम सभा गैंजेज क्लब में शाम 4 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी गुट के विजयी प्रत्याशी
कृष्ण कुमार अग्रवाल, काशी प्रसाद शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, कमल कुमार अग्रवाल, हीरालाल हीराभाई, राधेश्याम माहेश्वरी, बच्छराज, अनिल जैन, सुदेश चंदानी, अंशुल अग्रवाल।

सागरी गुट-चरनजीत सिंह सागरी, विश्वनाथ गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, ज्योति नेवटिया, अशोक माहेश्वरी, करनराज वोहरा, लक्ष्मण सहगल, ईश्वर लाल।

गुलाटी गुट-वीरेंद्र गुलाटी, राकेश कपूर, दौलतराम अरोड़ा।



ये हैं 23 विजयी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर-
कृष्ण कुमार अग्रवाल-899, विश्वनाथ गुप्ता-829, काशी प्रसाद शर्मा-824, विवेक कुमार गुप्ता-773, दीपक कुमार गुप्ता-765, विक्की गुलाटी-766, कमल कुमार अग्रवाल-745, हीराभाई-744, अमित रिंकू-734, राकेश कपूर-724, श्रीकृष्ण गुप्ता-699, राधेश्याम माहेश्वरी-687

चरणजीत सिंह सागरी-709, बच्छराज-673, ज्योति नेवटिया-668, अनिल जैन-640, दौलतराम-653, अशोक माहेश्वरी-631, सुदेश चंदानी-620, करन राज-589, अंशुल अग्रवाल-556, लक्ष्मन सहगल-556, ईश्वरलाल-538
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed