फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karwa Chauth, Good booking of gold jewellery, Karva Chauth special makeup worth Rs 1600 in beauty parlor

Karwa Chauth: गहनों-करवों से सजा बाजार...पार्लर में आई बहार, गोल्ड ज्वेलरी की अच्छी बुकिंग, इनकी है डिमांड

Tue, 31 Oct 2023 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Oct 2023 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: बाजार में मिट्टी, पीतल और चांदी के अलग-अलग डिजाइन वाले करवा आए हैं। पीतल के करवा का दाम पिछले साल की तुलना में 35-40 फीसदी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth, Good booking of gold jewellery, Karva Chauth special makeup worth Rs 1600 in beauty parlor
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ का पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसको देखते हुए कानपुर के बाजार भी सज गए हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी बहार आ गई है। पहले से लोग बुकिंग करा रहे हैं। इस बार चांदी के करवा, सोने और डायमंड के नेकलेस, पेंडल, डायमंड रिंग की अच्छी मांग है। कारोबारियों के मुताबिक लोग अभी से बुकिंग भी करा रहे हैं। इसके अलावा दाम और बढ़ने की आशंका में शादी वाले घरों के लोग भी खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोने के गहनों की अच्छी बुकिंग है। ब्यूटी पार्लरों में 1600 रुपये का स्पेशल करवाचौथ मेकअप का पैकेज दिया जा रहा है। बाजार में मिट्टी, पीतल और चांदी के अलग-अलग डिजाइन वाले करवा आए हैं। पीतल के करवा का दाम पिछले साल की तुलना में 35-40 फीसदी बढ़ गए हैं। ये 600 रुपये से 850 रुपये प्रतिपीस में भी उपलब्ध हैं। सोने के मंगलसूत्र, नेकलेस, डायमंड रिंग, ईयरिंग की मांग अधिक है। सोने का भाव 62 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर है।

विज्ञापन

सोने और डायमंड की रिंग, नेकलेस, पेंडल और लॉकेट की अच्छी मांग है। करवाचौथ के लिए बाजार में उत्साह है। पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोने की बनवाई के चार्ज में 40 से 50 प्रतिशत और डायमंड के गहनों पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।  -विवेक गुप्ता, निदेशक, लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स

विज्ञापन

पीतल के करवा की अच्छी मांग है। बाजार में उत्साह दिख रहा है। पीतल का करवा 600 से 850 रुपये प्रति पीस है। गुणवत्ता के अनुसार पीतल के करवा की बिक्री हो रही है। आरती दानी, लोटा की भी मांग है।  -ईश्वर सिंह वर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष, उप्र बर्तन व्यापार संघ

विज्ञापन

करवाचौथ के लिए पार्लर में बुकिंग शुरू हो गई है। 999 से 3999 रुपये के खास पैकेज हैं। इसमें क्लीनअप, हेयरबाथ आदि शामिल है। करवाचौथ स्पेशल मेकअप 1600 रुपये में है, जबकि एक हाथ में मेहंदी दो सौ रुपये से लेकर तीन सौ रुपये में लगवाई जा सकती है।  -मनीष अग्रवाल, फ्रेंचाइची पार्लर संचालक

खिलौना, गट्टा पर महंगाई
कानपुर। चीनी महंगी होने से खिलौना, गट्टा पर महंगाई की मार है। पिछले साल की तुलना में भाव 10 से 15 प्रतिशत अधिक हैं। थोक में गट्टा 66 रुपये, खिलौना 57 रुपये, लइया 50 रुपये और खील 66 रुपये किले है। वहीं, सोमवार को बाजारों में मिट्टी के बने करवा, खील, खिलौना, चूड़ा, लइया, गट्टा की अच्छी बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed