फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karni Sena protest against akhilesh yadav and sunil sajan

'अखिलेश होश में आओ...सुनील साजन से माफी मंगवाओ': क्षत्रिय समाज-करणी सेना

Fri, 18 Jan 2019 01:23 AM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena protest against akhilesh yadav and sunil sajan
प्रदर्शन करते क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
राजपूत समाज पर सपा प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को यूपी के हरदोई जिले में क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतर आया। समाज के लोगों ने न सिर्फ शहर के प्रमुख मार्गों पर नारेबाजी की बल्कि सपा कार्यालय के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी प्रवक्ता प्रवक्ता सुनील साजन का पुतला फूंक अपना गुस्सा जताया।  
विज्ञापन


गुरुवार को शहर के नटवीर पुलिया से समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोग जुलूस की शक्ल में प्रमुख मार्गों पर निकले। हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की। पोस्टर में अखिलेश होश में आओ, सुनील साजन से माफी मंगवाओ...आदि के नारे लगाए गए। जुलूस धर्मशाला रोड से सिनेमा चौराहा, सिनेमा चौराहे से कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए सपा कार्यालय के समक्ष पहुंचा।
विज्ञापन


कार्यालय से कुछ दूरी पर समाज के लोगों ने समाजसेवी राजवर्धन के नेतृत्व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रवक्ता सुनील साजन का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर करणी सेना के भी पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed