फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kargil Vijay Diwas: Jagdish Yadav had defeated the enemies in the Kargil war

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए थे जगदीश, गांव को आज भी है फक्र

Thu, 25 Jul 2024 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में शहीद जगदीश यादव ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। पचपहरा गांव में शहीद का समाधि स्थल बना है। कारगिल विजय दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Jagdish Yadav had defeated the enemies in the Kargil war
गांव स्थित शहीद जगदीश यादव का स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हुए कमांडो जगदीश प्रसाद यादव के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को पचपहरा गांव स्थित शहीद के समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे। पचपहरा निवासी जगदीश प्रसाद सेना में लांसनायक थे। वर्ष 1999 में कारगिल का युद्ध चल रहा था।

विज्ञापन


दो जुलाई 1999 को कश्मीर के द्रास सेक्टर में सेना की टुकड़ी ऊंची पहाड़ी से गोला बारूद दागकर दुश्मनों का मुकाबला कर रही थी। तभी एक गोला अचानक सीधे जगदीश की पीठ पर गिरा गया था। इससे वह लड़ते हुए शहीद हो गए थे। जगदीश के भाई दयाशंकर ने बताया कि पांच भाइयों में जगदीश दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने उस समय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपहरा के पास उनका स्मारक बनवाया था। यहां हर साल दो जुलाई को शहादत दिवस के रूप में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। जगदीश की मां तुलसारानी बताती हैं कि नौ साल सेवा करने के बाद लांसनायक बने। उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed