फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karauli Sarkar Case] Baba said  the doctor was beaten before coming to the ashram

Karauli Sarkar: बाबा बोला- आश्रम आने से पहले ही पिटा था डॉक्टर, कहा- जब खुलेगा राज...तो हिंदुस्तान होगा हैरान

Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
सार

Kanpur Karauli Baba: करौली सरकार प्रकरण में बाबा ने कहा है कि डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी उनके यहां आने से पहले ही मार खा चुका था। वो ऐसी जगह पड़ा हुआ था कि पूरा हिंदुस्तान जब जानेगा, तो दंग रह जाएगा।

विज्ञापन
Karauli Sarkar Case] Baba said  the doctor was beaten before coming to the ashram
करौली बाबा कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डॉ. सिद्धार्थ को पीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। इस बीच शनिवार को बाबा संतोष भदौरिया का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें बाबा बोला कि डॉक्टर उनके आश्रम में आने से पहले ही पिट चुका था। उसे पुलिस ने पीटा था।

विज्ञापन

बाबा ने दावा किया कि डॉक्टर सिद्धार्थ 22 फरवरी को आश्रम आने से पहले सुबह 7:55 बजे पुलिस से मार खा चुका था। वीडियो में डॉक्टर के पट्टी न बंधे होने के सवाल पर बाबा ने जवाब दिया कि मार खाकर डॉक्टर ऐसी जगह पड़ा हुआ था कि पूरा हिंदुस्तान जब जानेगा, तो दंग रह जाएगा।
विज्ञापन

बाबा ने बोला वह सारे राज खोलेगा और वीडियो भी दिखाएगा। वहीं, बहुत पैसे लेने के सवाल पर कहा कि देने वाला दे रहा है, हम ले रहे हैं। उसके एवज में हम टैक्स भी दे रहे हैं। फिर लोगों को किस बात की परेशानी है। 10 प्रतिशत लोग ही आश्रम में पैसा देते हैं। 90 प्रतिशत लोग निशुल्क देखे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 से करेंगे निशुल्क सेवा
करौली बाबा ने कहा कि जनवरी 2025 में उनके गुरु के जन्मदिन के दिन इलाज और पीड़ितों का आश्रम में खाना-पीना सब निशुल्क होगा। उन्होंने कहा, सामूहिक हवन होगा। लोग सुबह आएं और मत्था टेकें और शाम को ठीक होकर घर चले जाएंगे।

संतोष का विवादों से पुराना नाता
बता दें कि बाबा के पूर्व सहकर्मियों ने कहा था कि संतोष और उसके भाई अरविंद सिंह आए दिन इलाके में मारपीट करते हैं। पीड़ित जब कुरिया चौकी में इसकी शिकायत लेकर पहुंचते हैं, तो पुलिस उल्टे उन्हीं को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देती है।

बाबा ने आश्रम में बनाया है खुद का सोशल मीडिया सेल
बाबा ने आश्रम में ही खुद का सोशल मीडिया सेल, यू ट्यूब चैनल और आईटी डिपार्टमेंट बना रखा है। यहीं कारण है कि बाबा के केबिन में दो कैमरे, भक्तों की तरफ दो कैमरामैन लगे रहते हैं। जो बाबा की पेशी का लाइव टेलिकॉस्ट कर उनके यू ट्यूब चैनल समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed