फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karauli Sarkar Baba has his own Bollywood, Camera and great sound system, the script is rote for the actors

Karauli Sarkar: बाबा का है अपना बॉलीवुड! कैमरा और शानदार साउंड सिस्टम...कलाकारों को रटी होती है स्क्रिप्ट

Thu, 30 Mar 2023 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 09:52 AM IST
सार

Kanpur Karauli Baba: करौली सरकार प्रकरण में बाबा से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि बाबा भाड़े के भक्तों से भौकाल बनाता है। किराये के कलाकार बाबा के दरबार में बाल खोलकर भूतप्रेत आने का नाटक करते हैं। इसी का वीडियो बनाकर भ्रामक प्रचार किया जाता है।

विज्ञापन
Karauli Sarkar Baba has his own Bollywood, Camera and great sound system, the script is rote for the actors
करौली सरकार आश्रम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के डॉक्टर से मारपीट के बाद चर्चा में आए करौली बाबा उर्फ संतोष भदौरिया की सभा में बाल खोलकर चीखने वाले, माइक पर बाबा का गुणगान करने वाले कोई और नहीं भाड़े के कलाकार होते हैं। सभी दूसरे शहरों या राज्यों से आते हैं। इन कलाकारों की मंडली का बाकायदा ठेका दिया जाता है।

विज्ञापन

इन्हीं का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। झांसे में आए लोग उसे देखकर बाबा के चंगुल में फंसकर लाखों रुपये गवां देते हैं। आश्रम के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि जिस हॉल में करौली बाबा लोगों से मुलाकात करता है। वहां कैमरा, साउंड सिस्टम और लाइट की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन

बाबा के सभा में आते ही समर्थक तय जगह पर बैठ जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद बाबा के गुर्गे एक-एक करके सभा में आए लोगों को उनकी समस्या बताने के लिए माइक पर बुलाते हैं। इसके बाद बाबा सभी से आंख बंद कर ध्यान लगाने को कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों को दी जाती है ट्रेनिंग
इस बीच भीड़ से कुछ महिलाएं चीखने लगती हैं। वो बाल खोलकर खुद पर भूत का साया बताती हैं। तभी अन्य कलाकार भी अपने रोल में आ जाते हैं, सिर और हाथ पटकने लगते हैं। यह करने वाले ‘कलाकारों’ को बाकायदा नाटक की ट्रेनिंग दी जाती है।

Karauli Sarkar Baba has his own Bollywood, Camera and great sound system, the script is rote for the actors
करौली सरकार आश्रम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

बाबा के सामने ही बनाया जाता है वीडियो
इस बीच म्यूजिक से ऐसा डरावना माहौल बनाया जाता है ताकि लोगों को भ्रम जाल सच लगे। इसके बाद उन्हें बाबा के सामने खड़ा कर उनका वीडियो बनाया जाता है। इसके बाद वह झूमते हुए भूत प्रेत से मुक्ति समेत बाबा की कृपा से सब दुखों के निवारण के बारे में कहती हैं।

भूतप्रेत की बाधाएं दूर करने का होता है नाटक
इसकी पटकथा पहले ही उन्हें रटा दी जाती है। इन कलाकारों को दो से ढाई हजार रुपये प्रतिदिन के दिए जाते हैं। मंडली का एक ठेकेदार भी होता है। इसके बाद बाबा उन महिलाओं पर सवार भूतप्रेत की बाधाएं नाटकीय ढंग से दूर करने का नाटक करते हैं। ऐसे ही भ्रामक वीडियो को लोग सच मान बाबा के जाल में फंस जाते हैं।

Karauli Sarkar Baba has his own Bollywood, Camera and great sound system, the script is rote for the actors
करौली सरकार आश्रम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

बयान दर्ज कराने आएंगे डॉ. सिद्धार्थ
नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ चौधरी चार दिन बाद करौली बाबा उर्फ संतोष भदौरिया के खिलाफ बयान दर्ज कराने शहर आएंगे। उन्होंने पहले बुधवार को बयान दर्ज कराने की बात कही थी। बुधवार सुबह बिधनू पुलिस ने फोन किया तो डॉक्टर ने नवरात्र के बाद सोमवार को साक्ष्य समेत थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने की बात कही।

आश्रम में पांचवीं बार पहुंची पुलिस
वहीं बुधवार को पांचवीं बार पुलिस ने आश्रम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने बीते 19 मार्च को करौली बाबा और उसके सेवादारों के खिलाफ बिधनू थाने में मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई था। आरोप है कि 22 फरवरी को बाबा और उसके सेवादारों ने मारपीट की थी।

Karauli Sarkar Baba has his own Bollywood, Camera and great sound system, the script is rote for the actors
करौली बाबा - फोटो : सोशल मीडिया

एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच चल रही है। पुलिस लगातार आश्रम से घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास कर रही है। डॉक्टर के बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस के टीमों के द्वारा आश्रम की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed