{"_id":"641e94f81d392c4d910c7567","slug":"karauli-baba-dr-santosh-singh-bhadauria-has-announced-that-now-havan-fee-will-be-2-5-lakh-instead-of-1-5-lakh-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karauli Baba: बाबा का एलान, अब डेढ़ लाख नहीं ढाई लाख होगी हवन की फीस, कहा- जैसे डॉक्टर को फीस देते हो, वैसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Baba: बाबा का एलान, अब डेढ़ लाख नहीं ढाई लाख होगी हवन की फीस, कहा- जैसे डॉक्टर को फीस देते हो, वैसे...
Sat, 25 Mar 2023 12:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:00 PM IST
सार
कानपुर में करौली बाबा ने भारीभरकम फीस के सवाल पर कहा कि लोग डॉक्टर को भी इलाज के लिए फीस देते हैं। असाध्य रोगों के लिए वह लाखों रुपये खर्च करते हैं, वैसे ही यहां भी फीस लगती है। बाबा ने एलान किया कि त्वरित लाभ के लिए किए जाने वाले एक दिवसीय हवन के लिए एक अप्रैल से फीस 2.51 लाख रुपये हो जाएगी। यह फीस अभी तक 1.51 लाख रुपये है।
विज्ञापन
करौली बाबा कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिधनू के लवकुश आश्रम में डॉक्टर की पिटाई के बाद चर्चा में आए करौली बाबा डॉ. संतोष सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को भक्तों के सामने एलान किया कि उनके यहां एक दिवसीय हवन की फीस अब 2.51 लाख रुपये होगी। अबतक इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये थी। कुछ भक्तों का कहना है कि बाबा ने ऐसा गुस्से में कहा है। शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता ने लवकुश आश्रम जाकर बाबा के तामझाम को देखा।
शुक्रवार को एक पत्रकार ने बाबा से उनके द्वारा ली जा रही भारीभरकम फीस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि लोग डॉक्टर को भी इलाज के लिए फीस देते हैं। असाध्य रोगों के लिए वह लाखों रुपये खर्च करते हैं, वैसे ही यहां भी फीस लगती है।
इस बीच उन्होंने हॉल में बैठे करीब 200 भक्तों के बीच में माइक से एनाउंसमेंट किया कि त्वरित लाभ के लिए किए जाने वाले एक दिवसीय हवन के लिए एक अप्रैल से फीस 2.51 लाख रुपये हो जाएगी। यह फीस अभी तक 1.51 लाख रुपये है।
विज्ञापन
गैराज से लग्जरी गाड़ियां गायब
अब आश्रम के अंदर प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अन्य दिनों की तरह प्रवेश द्वार पर कोई चेकिंग नहीं थी। अंदर पहुंचते ही पूरा साम्राज्य नजर आया। चप्पे-चप्पे पर काले कपड़ों में बाउंसर घूमते दिखे। जिस बड़े से हॉल में बाबा अपने भक्तों को दीक्षा दे रहे थे, वहां बाबा के आसपास करीब 20 बाउंसर खड़े दिखे। हॉल के बाहर भी 15 बाउंसर खड़े नजर आए। वहीं, चर्चा में आईं बाबा की तीन लग्जरी गाड़ियां (तीन करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर) शुक्रवार को आश्रम में बने गैराज में नहीं थीं।

1800 में देसी गाय का घी, आलू फेस पैक 225 में
आश्रम में खाने पीने की चीजों से लेकर साज सज्जा की वस्तुएं भी बेची जा रहीं हैं। आश्रम में 1800 रुपये प्रति लीटर में देसी गाय का घी बेच जा रहा था। सूत्रों के अनुसार बाबा के आश्रम या आसपास कहीं भी कोई गोशाला नहीं है, जहां से इतना दूध आता हो।
इसके अलावा ऑर्डर देने पर बंसी गेहूं का आटा 275 रुपये में पांच किलो, मल्टी ग्रेन आटा 400 रुपये में पांच किलो, 230 रुपये में आधा लीटर गुलाब जल, 150 रुपये में उपटन फेसपैक और 225 रुपये में आलू फेस पैक आदि भी आश्रम से बेचा जाता है। हालांकि, इतना सारा उत्पाद किस फैक्टरी से आता है, यह कोई नहीं जानता।
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: करीबी का कत्ल और बैंक फ्रॉड...अपराध की दुनिया से पुराना नाता, कैसे नेता से करौली बाबा बना संतोष?
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: करीबी का कत्ल और बैंक फ्रॉड...अपराध की दुनिया से पुराना नाता, कैसे नेता से करौली बाबा बना संतोष?
भक्तों ने डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए लिखे पत्र
नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ और करौली सरकार का विवाद टीवी चैनलों तक पहुंच गया। हाल ही में एक न्यूज चैनल में बाबा और डॉ. सिद्धार्थ के बीच डिबेट कराई गई, जिसमें दोनों ने एक दूसरे को खूब भला बुरा कहा। शुक्रवार को बाबा के सैकड़ों भक्तों ने बिधनू थाने से लेकर राष्ट्रपति को प्रार्थनापत्र लिखकर डॉक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भक्तों ने बताया कि चैनल में डिबेट के दौरान डॉक्टर सिद्धार्थ ने बाबा को उपशब्दों का प्रयोग किया था, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: पुलिस भी है बाबा की भक्त, आशीर्वाद लेने आते हैं आईपीएस अधिकारी, संतोष भदौरिया ने की थी दो शादी
लॉकडाउन में बढ़ गए थे सदस्य
सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2020 में कोविड काल से बाबा के आश्रम में आने वाले भक्तों की संख्या 100 से 500 के बीच रहती थी। लॉकडाउन में बाबा ने अपना यू-ट्यूब चैनल बनाया, जिसमें उसके चमत्कार देखकर अचानक से देश विदेश से सब्सक्राइबरों की संख्या चार लाख का आंकड़ा पार कर गया। अब आश्रम मेंं आने वाले लोगों की संख्या एक हजार से ढाई हजार तक पहुंच चुकी है।