फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanput dehat rice

एसडीएम को ढूंढे नहीं मिला बहादुरपुर का धान क्रय केंद्र

Wed, 18 Dec 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanput dehat rice
कहिंजरी धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम अंजू वर्मा। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पर एसडीएम को खमियां मिली। बहादुरपुर गांव में खरीद केंद्र ढूंढ़े नहीं मिला। पहाड़ीपुर में छाया की व्यवस्था नहीं मिली। कुछ केंद्रों पर खरीद सुस्त मिली। तहसील के सामने ही खुले आरएफसी के केंद्र पर कर्मचारियों के हड़ताल के कारण खरीद बंद मिली।
विज्ञापन

एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि बहादुरपुर में एग्रो का खरीद केंद्र खोला गया है। वह केंद्र संचालित नहीं मिला। गांव में कोई भी ग्रामीण केंद्र के बारे में जानकारी नहीं दे सका। उन्होंने इस खरीद केंद्र के निरस्तीकरण किए जाने की संस्तुति डीएम को भेजी है। पहाड़ीपुर में उन्हें छाया की कोई व्यवस्था नहीं मिली और खरीद बंद मिली।
विज्ञापन

खरीद केंद्र प्रभारी शिवम शुक्ला को खरीद तेज करने का निर्देश दिया गया। कहिंजरी के साधन सहकारी समिति में संचालित खरीद केंद्र में अभी तक केवल 608 क्विंटल ही धान खरीदा गया है। इसके लिए वहां के प्रभारी को खरीद बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एफसीआई खरीद केंद्र पर खरीद धीमी गति से किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed