फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs English spelling changed 20 times over 178 years it received official name KANPUR in 1948

खास: 178 वर्षों में 20 बार बदली कानपुर की अंग्रेजी स्पेलिंग, 1948 में 21वीं बार में मिला आधिकारिक नाम ‘KANPUR’

Wed, 07 Oct 2026 12:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 12:36 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर शहर अपने बदलते मिजाज और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान सन 1770 से लेकर आजादी के बाद तक कानपुर की अंग्रेजी स्पेलिंग में करीब 20 बार बदलाव हुआ।

विज्ञापन
Kanpurs English spelling changed 20 times over 178 years it received official name KANPUR in 1948
बिठूर संग्रहालय में लगी सूची - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर न केवल अपने उद्योग और स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका नामकरण भी ऐतिहासिक और दिलचस्प बदलावों से गुजरा है। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान सन 1770 से लेकर आजादी मिलने के बाद तक कानपुर की अंग्रेजी भाषा की स्पेलिंग में समय-समय पर कई परिवर्तन देखने को मिले।

विज्ञापन

बिठूर स्थित संग्रहालय में चस्पा एक प्रामाणिक सूची के अनुसार, सन 1770 से 1948 के बीच कानपुर की स्पेलिंग 20 बार बदली गई और 21वीं बार में इसे KANPUR नाम मिला। इतिहासकारों और संग्रहालय के दस्तावेजों के मुताबिक, सन 1770 में अंग्रेजों ने कानपुर का नाम पहली बार आधिकारिक अंग्रेजी दस्तावेजों में CAWNPOOR लिखा था।

विज्ञापन
Trending Videos





बार-बार बदलती रही स्पेलिंग
इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन और बाद में ब्रिटिश क्राउन के अधीन प्रशासनिक सुविधाओं, उच्चारण और गजेटियर में बदलाव के कारण इसकी स्पेलिंग बार-बार बदलती रही। कहीं इसे Cawnpore, कहीं Khanpoor तो कहीं अन्य रूपों में लिखा गया।

विज्ञापन

1948 में मिला स्थायी नाम KANPUR
आजादी मिलने के बाद वर्ष 1948 में भारत सरकार और प्रांतीय सरकार के समन्वय से 21वीं बार में कानपुर की आधिकारिक और स्थायी स्पेलिंग KANPUR स्वीकृत की गई। 1770 से 1948 तक का यह सफर करीब 178 वर्षों का रहा, जिसमें 20 बार बदलाव हुए।

विज्ञापन

पुरानी इमारतों पर आज भी जीवंत है इतिहास
कानपुर शहर की कई पुरानी ब्रिटिशकालीन इमारतों, रेलवे के पुराने पुलों, लाल इमली, छावनी क्षेत्र के शिलालेखों और पुरानी रजिस्ट्रियों में आज भी CAWNPOOR या CAWNPORE की स्पेलिंग लिखी हुई देखी जा सकती है। यह धरोहरें आज भी शहर के इस अनूठे और ऐतिहासिक बदलाव की गवाही देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed