फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's Anoop will represent UP in the Asian Masters Athletics Championship.

Kanpur News: कानपुर के अनूप एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी का करेंगे प्रतिनिधित्व

Sun, 05 Oct 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur's Anoop will represent UP in the Asian Masters Athletics Championship.
कानपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप पांच से नौ नवंबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। इसमें शहर के अनूप कुमार अग्निहोत्री का चयन पोल वॉल्ट स्पर्धा के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अनूप वर्तमान में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कानपुर में कार्यरत हैं। उनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण बंगलूरू में चार से नौ मार्च तक हुई 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त करने के आधार पर हुआ। स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले वह उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इससे पहले अनूप ने 44वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया था। उनकी उपलब्धि पर उप्र मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के कमांडिंग इंचार्ज प्रमोद कुमार, अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट आनंद शाह, संजय सिंह और राजेश सिंह ने उन्हें बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed