{"_id":"59d5e0c64f1c1b9e538b5cc1","slug":"kanpuria-language-and-style-hit-on-cinema-and-television","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानें, सिनेमा और टेलीविजन जगत में क्यों हिट है ‘UP वाली लैंग्वेज और स्टाइल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, सिनेमा और टेलीविजन जगत में क्यों हिट है ‘UP वाली लैंग्वेज और स्टाइल’
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:06 PM IST
सार
- मनोरंजन की दुनिया में महत्वपूर्ण है कनपुरिया भाषा और स्टाइल
- ‘तनु वेड्स मनु’, ‘टशन’, ‘दबंग’ फिल्मों में दिखा यह अंदाज
- ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘नीली छतरी वाले’ सीरियल में भी प्रभाव
विज्ञापन
मनोरंजन की दुनिया में महत्वपूर्ण है कनपुरिया भाषा और स्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूं तो भारतीय सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री में यूपी की लैंग्वेज और स्टाइल खूब पसंद की जाती है। फिर चाहे वो ‘बनारस का पान’ मुंह में जाने के बाद की डायलॉग डिलीवरी हो या आगरा-मेरठ का अनोखा अंदाज। यही नहीं बीहड़ों की डकैत स्टाइल वाली अक्खड़ भाषा ने शेखर कपूर और इरफान खान को एक अलग पहचान दिलाई। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं कनपुरिया भाषा की, जिसका बॉलीवुड ही नहीं टेलीविजन जगत भी कायल है। यही वजह है कि ‘तनु वेड्स मनु’, ‘टशन’, ‘दबंग’ जैसी तमाम फिल्में और ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘लापतागंज’, ‘नीली छतरी वाले’ टीवी सीरियल नेशनल लेवल पर खूब लोकप्रिय हुए। बड़ी-बड़ी फिल्मों और धारावाहिकों में छोटे-छोटे रोल करने वाले कलाकारों को स्टार बनते तो आप देख ही चुके होंगे। आज हम कानपुर के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में आपको बताते हैं जो अपने बेहतरीन करैक्टर रोल से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय के साथ काम कर चुके हैं राजेंद्र राज
एक्टर राजेंद्र राज
ऑर्डनेन्स पैराशूट फैक्ट्री में सर्विस करते हुए कैंट निवासी राजेंद्र राज ने अभिनय का शौक बरकरार रखा हुआ है। राजेंद्र कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘साईं वर्सेज आई’ बड़े पर्दे पर आई थी। राजेंद्र राज ने बताया कि सुभाष कपूर की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में उन्होेंने अक्षय कुमार के साथ भी काम किया है। बचपन से उन्हें फिल्मों का शौक था। जब वह 2 साल के थे तभी मां कृष्णा देवी का देहान्त हो गया। साल 2000 में पिता शंकर लाल के गुजरने के बाद परिवार की जिम्मेदारी बढ़ गई। राजेंद्र राज फिल्म निर्माता-निर्देश महेश भट्ट से पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की फिल्म ‘हम होंगे कामयाब’ और ‘होटल मिलन’ में राजेंद्र एक्टर कुनाल रॉय कपूर और राजेश शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ से प्रवीण को मिली पहचान
एक्टर प्रवीण शुक्ला
कानपुर बर्रा विश्वबैंक के प्रवीण शुक्ला इन दिनों टीवी सीरियल्स का जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। प्रवीण मुंबई में रहकर मॉडलिंग और एक्टिंग कर रहे हैं। मिस्टर कानपुर रनर अप बनने के बाद उन्होंने 2016 में मुंबई फिल्म जगत की ओर रुख किया। एंड टीवी के ‘संतोषी मां’, सोनी टीवी के ‘ये मोह-मोह के धागे’, कलर्स चैनल के ‘शक्ति’, ‘ससुराल सिमर का’, सोनी के ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ सीरियल में प्रवीण कैरेक्टर रोल चुके हैं। प्रवीण का म्यूजिक एलबम ‘मेरे पापा’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसके अलावा प्रवीण ‘मेक जोक ऑफ’ कार्टून सिरीज के रीलोड वीडियो में कॉमेडी करते देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड में संघर्ष जारी है वो आज जो भी हैं पिता जीसी शुक्ला और मां स्नेहलता शुक्ला के आशीर्वाद की वजह से ही हो पाया है।
आलम ने ‘कानपुर के शोले’ फिल्म बनाई
कानपुर के शोले फिल्म का पोस्टर
डायरेक्टर राजीव कपूर के निर्देशन में 1996 में आई फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ छोटा साकैरेक्टर रोल करने वाले बांसमंडी निवासी मोहम्मद आलम ने हाल ही में सच्ची घटनाओं पर एक फिल्म बनाई है। आलम पेशे से कपड़ा कारोबारी हैं। आलम ने बताया कि कानपुर शहर के बड़े अपराधियों और नेताओं के जीवन पर उन्होंने ‘कानपुर के शोले’ फिल्म बनाई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से पहले के जमाने में बच्चों का अपहरण कर फिरौती मांगी जाती थी। मौत का डर दिखाकर कारोबारियों से वसूली और मर्डर के सीन को बखूबी वैसे ही दिखाए गए हैं जैसा यहां के पेशेवर अपराधी करते थे। आलम की यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। ‘कानपुर के शोले’ फिल्म में आलम खुद अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में मुंबई के कलाकार रिजवान असलम, इंद्राणी तालुकदार, आकांक्षा, शालू ने काम किया है।
ये हैं कानपुर की शख्सियत
कानपुर की भाषा और शैली
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, पॉलिटीशियन एवं बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला, गायक अभिजीत भट्टाचार्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गीतकार हसरत मोहानी, मशहूर थिएटर आर्टिस्ट गुलाब बाई, वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण चंद्र, गीतकार गोपाल दास नीरज, कलाकार अरुण बाली, मिमिक्री आर्टिस्ट एवं अभिनेता ऋषभ शुक्ला, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन, एक्टर कंवलजीत, मशहूर फिल्म डायरेक्टर अश्वनी धीर, कलाकार साधना सिंह, एक्टर रतन राठौर, धूम फिल्म सिरीज के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य, कॉमेडी एक्टर मनमौजी, रम्पत नौटंकीवाले, कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव, कॉमेडियन राजीव निगम, एक्ट्रेस-पॉलिटीशियन और समाजसेवी सुभाषिनी अली, आजाद हिन्द फौज कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल, डायरेक्टर शादअली, सिंगर व रैपर हार्ड कौर, एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री, एक्टर गौरव खन्ना, एक्ट्रेस कृतिका सेंगर, कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी, गायक एवं संगीतकार अंकित तिवारी, कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी आदि।