{"_id":"66e68d6ad621ca9fe7072e79","slug":"kanpur-zoo-doctor-reached-bahraich-to-catch-killer-tiger-said-will-be-successful-in-catching-it-soon-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हत्यारे बाघ को पकड़ने चिड़ियाघर के डॉक्टर पहुंचे बहराइच, बोले- जल्द ही पकड़ने में सफलता मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हत्यारे बाघ को पकड़ने चिड़ियाघर के डॉक्टर पहुंचे बहराइच, बोले- जल्द ही पकड़ने में सफलता मिलेगी
Sun, 15 Sep 2024 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:02 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर चिड़ियाघर के एक्सपर्ट्स को बहराइच में बाघ पकड़ने के लिए बुलाया गया है। उनके निर्देशन में बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए नई योजना बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच जिले में दक्षिण खीरी के महेशपुर वन रेंज में दो लोगों के हत्यारे बाघ को पकड़ने के लिए कानपुर चिड़ियाघर से डॉ. नीतेश कटियार को बुलाया गया है। शनिवार को वो महेशपुर वन पहुंच गए हैं। उन्होंने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवा दिए हैं। महेशपुर रेंज के बिलहरी बीट में दो हफ्ते में बाघ के हमले से दो लोगों की मौतों के बाद लोगों में दहशत है।
दूसरी घटना दिन में होने के कारण वन विभाग की टीम और सतर्क हुई। एक्सपर्ट कानपुर चिड़ियाघर में तैनात डॉ. नीतेश को बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने अब कॉबिंग करने का पैटर्न बदल दिया है। अभी तक सूर्योदय और सूर्यास्त तक ही विभाग ऑपरेशन चलाता था, लेकिन अब दिन में भी बाघ के लिए सर्च ऑपरेशन चलेगा।
पिंजरों और कैमरों की लोकेशन बदल दी गई है। एक्सपर्ट के निर्देशन में बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए नई योजना बनाई जा चुकी है। नितेश इससे पहले करीब 10 ऑपरेशन में शामिल हो चुके हैं। डॉ. नितेश ने बताया कि अभी तक वो कैमरे में कैद नहीं हो पाया। गन्ने के खेतों में ही छुपा बैठा है। जल्द ही उसे पकड़ने में सफलता हासिल होगी।