फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur zone ranks sixth among those taking admission in IIT.

Kanpur News: आईआईटी में प्रवेश लेने वालों में कानपुर जोन छठे स्थान पर

Fri, 29 Aug 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kanpur zone ranks sixth among those taking admission in IIT.
कानपुर। आईआईटी में दाखिला लेने वालों में कानपुर जोन फिसड्डी रहा है। सात जोन में हुई परीक्षा में कानपुर जोन छठे स्थान पर है। जोन से 1622 छात्रों ने दाखिला लिया है। हैदराबाद जोन से सर्वाधिक 4363 छात्रों ने आईआईटी में प्रवेश लिया है। यह रिपोर्ट जेईई एडवांस्ड की परीक्षा कराने वाले आईआईटी कानपुर ने साझा की है।
विज्ञापन

आईआईटी की ओर से जेईई एडवांस्ड की परीक्षा सात जोन में कराई गई थी। इसमें आईआईटी हैदराबाद, दिल्ली, कानपुर, रुड़की, खडगपुर, बांबे, गुवाहाटी जोन के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की काउंसिलिंग के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईआईटी कानपुर ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार 2025 में 18,188 सीट पर दाखिला हुआ है। सर्वाधिक दाखिले हैदराबाद जोन से हुए हैं। दूसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली जोन से 4182, आईआईटी बांबे जोन से 3825, आईआईटी रूड़की जोन से 1729, आईआईटी खड़गपुर जोन से 1655, आईआईटी कानपुर से 1622 और आईआईटी गुवाहाटी जोन से 812 छात्र-छात्राओं को विभिन्न आईआईटी में प्रवेश मिला है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed