फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: youth said remove the tattoo of Om from your hand, accept Islam, then the marriage will take place

Kanpur: युवक बोला- हाथ से ओम का टैटू हटाओ, इस्लाम कबूल करो, तब होगा निकाह

Wed, 11 Jun 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 09:58 PM IST
सार

कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू बनकर युवक ने दस माह तक युवती का शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन
Kanpur: youth said remove the tattoo of Om from your hand, accept Islam, then the marriage will take place
नवाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 25 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उनका शारीरिक शोषण किया। जब युवक की असलियत सामने आई तो उसने शादी के लिए शर्त रख दी। युवती से कहा पहले वह अपने हाथ से ओम का टैटू हटवाए, इस्लाम धर्म कबूल करे, तब उससे निकाह हो सकेगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


खलासी लाइन निवासी युवती के मुताबिक उनके मोबाइल पर साल भर पहले एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद का नाम सोनू बताया और कहा वह उसे अच्छी लगती है। इस पर उन्होंने युवक को हड़काया और भविष्य में कॉल न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद युवक उनको फोन करता रहा। दोनों के बीच बातचीत और प्यार हो गया। युवती के मुताबिक आरोपी उसे नवाबगंज के किराये के मकान में ले जाकर रहने लगा। उनका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाया। एक दिन उन्हें साेनू का असली नाम सरताज होने की जानकारी हुई। वह बाबूपुरवा का रहने वाला है। शादी के लिए कहा तो उसने हाथ में ओम का टैटू हटवाने और इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। युवती के मुताबिक इसी साल 31 अप्रैल को उसके साथ बातचीत के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़िता को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed