फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth duped of Rs 7 lakh on pretext of job promise

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर युवक से सात लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Youth duped of Rs 7 lakh on pretext of job promise
हनुमंत विहार थाना - फोटो : अमर उजाला

हनुमंत विहार में साइबर अपराधियों ने नौकरी का झांसा देकर युवक से सात लाख रुपये ठग लिए। युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। खाड़ेपुर निवासी अजीत सिंह परिहार के टेलीग्राम अकाउंट पर किसी तनवी नाम से मैसेज आया। अजीत सिंह के हां करते ही उनके कॉल की और पार्ट टाइम नौकरी के बारे में बताया। अजीत ने इन्कार किया जिस पर तनवी ने बस एक बार ट्रायल करने के लिए कहा।

विज्ञापन


उनके तैयार होने पर उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप में पार्ट टाइम जॉब की जानकारी दी गई। शुरुआत में उनके खाते में 850 रुपये आ गए। बताया गया कि वह जितने रुपये जमा करेंगे कंपनी भी उतना निवेश करेगी। उन्होंने 7499 रुपये जमा किए जिस पर 12661 रुपये मिल गए। फिर 10 हजार रुपये निवेश करने पर 13 हजार रुपये मिले। लालच में आकर अजीत सिंह ने तीन बार में सात लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद पहले और रुपये मांगे गए। सवाल-जवाब करने पर ग्रुप से हटा दिया गया। हनुमंत विहार के थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल से मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed