Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth dies after falling from the sixth floor of Rudra Greens Apartments

कानपुर: कारोबारी के बेटे की रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मौत,अपनी फ्रेंड से मिलने पहुंचा था

Sat, 14 Nov 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Nov 2026 10:53 PM IST
सार

Kanpur News: संभव खंडेलवाल कौशलपुरी निवासी कागज कारोबारी का इकलौता बेटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanpur: Youth dies after falling from the sixth floor of Rudra Greens Apartments
इसी अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत, संभव खंडेलवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे गिरने से शनिवार दोपहर मशहूर कागज कारोबारी के इकलौते बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी फ्रेंड से मिलने पहुंचा था। आनन-फानन में लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर में मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया। परिजन ने अपार्टमेंट से धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कौशलपुरी के आरके नगर निवासी विशाल खंडेलवाल का गुरू पेपर हाउस के नाम से कागज का बड़ा कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रीती और इकलौता बेटा संभव खंडेलवाल (22) है। बेटी काव्या का विवाह हो चुका है। संभव व्यापार में सहयोग करता था। परिजन के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे संभव कार लेकर एक दोस्त से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकला था। दोपहर तीन बजे संभव के मोबाइल से किसी ने फोन कर सूचना दी कि वह अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गया है। पारस अस्पताल में भर्ती है। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तब तक संभव की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Youth dies after falling from the sixth floor of Rudra Greens Apartments
माता-पिता के साथ संभव खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
लड़की का मामा बोला, तेल में पैर फिसलने से नीचे गिरे
रुद्राग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी मेटल कारोबारी टॉवर टू की छठी मंजिल के फ्लैट में रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा है, जबकि उनकी विवाहित बेटी भी मायके में रहती है। जिसके दो बच्चे हैं। 18 वर्षीय बेटी मुंबई से बीसीए कर रही है। एक छोटा बेटा भी है। लड़की के मामा के मुताबिक, संभव की उसकी भांजी से मित्रता थी। कई बार वह मिलने के लिए अपार्टमेंट आता था। दिवाली पर भांजी मुंबई से घर आई थी। जिसके चलते संभव भी अक्सर फ्लैट में आ रहा था। शनिवार दोपहर घर पर मामा-भांजी और भांजा थे। जबकि अन्य लोग काम के सिलसिले में बाहर गए थे। सभी लोग कॉफी पीने जाने का प्लान कर रहे थे। इसी दौरान संभव और छोटा भांजा दोनों फ्लैट में बॉलीवॉल खेलने लगे। बॉल बालकनी की ओर गई तो संभव ने दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बालकनी के पास दिवाली में रखी गई दिया से फैले तेल में संभव का पैर पड़ा और वह फिसल कर नीचे आ गिरा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आरोप, संभव के साथ मारपीट हुई, डाटा डिलीट हुआ
संभव के परिजन का आरोप है कि उसके दाहिने पैर में रगड़ जबकि कमर, पीठ और हाथ में खरोंचने के निशान हैं। यही नहीं संभव और लड़की के बीच हुई बातचीत का डेटा भी डिलीट मिला है। लड़की ने करीब दो बजे संभव को आखिरी मैसेज किया है डोंट कम(मत आओ)। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस व फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलित किए हैं। लड़की के परिजन पैर फिसलने के बाद हादसा बता रहे हैं। संभव के परिजन ने धक्का देने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed