{"_id":"6a08342b044ce0d40a0a61f1","slug":"kanpur-youth-dies-after-collision-with-container-family-members-block-road-by-placing-the-body-on-street-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
Sat, 16 May 2026 02:39 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 16 May 2026 02:39 PM IST
सार
Kanpur News: बिठूर-सिंहपुर मार्ग पर दूध के कंटेनर की टक्कर से मृत विनायक (21) के परिजनों ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में शुक्रवार देर रात बिठूर थाना क्षेत्र बिठूर से सिंहपुर मार्ग पर दूध के कंटेनर ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने स्कूटी चला रहे सूबेदार नगर बिठूर निवासी विनायक गौड़ उर्फ कल्लू (21) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम से लाने के बाद शव को केस्को सब स्टेशन के पास रखकर बिठूर से सिंहपुर को जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बिठूर के कार्यवाहक थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन